{"_id":"5cee97a4bdec22072b5a6aef","slug":"worlds-strangest-records-and-most-weird-world-records","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनिया के सबसे अजीबोगरीब विश्व रिकॉर्ड, हैरत में पड़ जाएंगे इनके बारे में जानकर","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
दुनिया के सबसे अजीबोगरीब विश्व रिकॉर्ड, हैरत में पड़ जाएंगे इनके बारे में जानकर
दुनियाभर में ऐसे कई लोग हैं जिनके अंदर कुछ अलग करने का जुनून सवार होता है। इनमें कई लोग तो अजीबोगरीब वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना चुके हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही अजीबोगरीब वर्ल्ड रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें जानकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे। आप सोचेंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है?
2 of 8
अजीबोगरीब वर्ल्ड रिकॉर्ड
- फोटो : Social media
क्या आप तलवार निगल सकते हैं? यकीनन नहीं, लेकिन अमेरिका की नताशा वेरूस्का नाम की महिला के नाम सबसे लंबी तलवार निगलने का विश्व रिकॉर्ड दर्ज है। 28 फरवरी, 2009 को उन्होंने 58 सेंटीमीटर के तलवार को आसानी से निगलकर बाहर निकाल लिया था। यह एक अजीबोगरीब विश्व रिकॉर्ड है।
3 of 8
अजीबोगरीब वर्ल्ड रिकॉर्ड
- फोटो : Social media
ब्रिटेन के साइमन एलमोर नाम के शख्स ने एक साथ चार सौ स्ट्रॉ मुंह में रखकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने 6 अगस्त, 2009 को जर्मनी में यह रिकॉर्ड बनाया था। साइमन ने 4 सौ स्ट्रॉ को करीब 10 सेकेंड तक अपने मुंह में रखकर अजीबोगरीब विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
अजीबोगरीब वर्ल्ड रिकॉर्ड
- फोटो : Social media
क्या कोई शख्स अपने शरीर में आग लगाकर घोड़े से खिंचवा सकता है? आप कहेंगे नहीं, लेकिन ऑस्ट्रिया के जोसेफ टॉटलिंग नाम के शख्स ने ऐसा ही करके विश्व रिकॉर्ड बनाया है। जोसेफ के नाम अपनी शरीर पर आग लगाकर 500 मीटर तक घोड़े से खिंचवाने का अजीबोगरीब रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने यह रिकॉर्ड 27 जून, 2015 को बनाया था।
विज्ञापन
5 of 8
अजीबोगरीब वर्ल्ड रिकॉर्ड
- फोटो : Social media
जब कभी आपसे कोई गुब्बारे फुलाने के लिए कहे तो आप एक दो गुब्बारे फुलाकर ही थक जाते हैं, लेकिन अमेरिका के कोलाराडो के रहने वाले हंटर इवन के नाम अपने मुंह से 910 गुब्बारे फुलाने का विश्व रिकॉर्ड दर्ज है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।