{"_id":"5e5e572d8ebc3eebb4475d43","slug":"worlds-most-interesting-island-finland-supershe-mens-are-not-allowed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनिया का वो खास आइलैंड, जहां पुरुषों के जाने पर है पाबंदी","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
दुनिया का वो खास आइलैंड, जहां पुरुषों के जाने पर है पाबंदी
क्या आपने किसी ऐसी जगह के बारे में सुना है, जहां सिर्फ और सिर्फ महिलाएं ही जा सकती हैं। नहीं ना, लेकिन हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पुरुषों का जाना प्रतिबंधित है। इस जगह पर सिर्फ और सिर्फ महिलाओं को ही एंट्री मिलेगी।
2 of 6
सुपरशी आइलैंड
- फोटो : Social media
इस जगह का नाम है सुपरशी आइलैंड, जो फिनलैंड के बाल्टिक सी के पास है। इस आइलैंड को इसी साल खोला जाएगा। 8.47 एकड़ में फैले इस आइलैंड को अमेरिका की एक कारोबारी महिला क्रिस्टीना रॉथ ने खरीदा है।
3 of 6
सुपरशी आइलैंड
- फोटो : Social media
दरअसल, क्रिस्टीना रॉथ एक ऐसी जगह की तलाश में थीं, जहां महिलाएं आराम से छुट्टियां बिता सकें। उन्हें किसी भी तरह की कोई दिक्कत न हो। उनका कहना है कि इस आइलैंड में महिलाओं को फिटनेस, न्यूट्रीशन और वो सभी चीजें मिलेंगी, जो उन्हें रोज की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में नहीं मिल पाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सुपरशी आइलैंड
- फोटो : Social media
सुपरशी आइलैंड में एक रिजॉर्ट है, जिसे बनाने का काम अभी चल रहा है। इस रिजॉर्ट में 4 केबिन होंगे और इन केबिन्स में आराम से 10 महिलाएं रह सकेंगी। रिजॉर्ट में स्पा, सौना बाथ सहित कई अन्य सुविधाएं मिलेंगी। सभी केबिन पूरी तरह से स्वास्थ्य पर फोकस करके बनाए जा रहे हैं। इसमें एक केबिन की कीमत दो लाख रुपये से लेकर चार लाख रुपये तक रहेगी, जिसमें महिलाएं पांच दिन तक आराम के पल बिता सकती हैं।
विज्ञापन
5 of 6
सुपरशी आइलैंड
- फोटो : Social media
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस आइलैंड पर जाने के लिए टिकट बुक करने से पहले महिलाओं को इसकी स्वीकृति लेनी होगी। इतना ही नहीं स्वीकृति के लिए सबसे पहले स्काइप के जरिए उन्हें इंटरव्यू देना होगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।