फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: ये है दुनिया का सबसे महंगा कीड़ा, रातों रात बना सकता है करोड़पति, कीमत जानकर पकड़ लेंगे सिर 

Wed, 16 Mar 2022 11:20 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 16 Mar 2022 11:20 AM IST
विज्ञापन
worlds most expensive insect beetle stag know about this
ये है दुनिया का सबसे महंगा कीड़ा - फोटो : Pixabay

दुनिया में कई तरह के जीव पाए जाते हैं जिनमें कई बेहद दुर्लभ होते हैं। आज हम आपको आज एक ऐसे जीव के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। बहुत से लोगों को जानवर पालने का शौक होता है जिसके लिए वह काफी पैसे खर्च कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा कीड़ा है जिसको पालने के लिए लोग लाखों रुपये देकर खरीदते हैं। अब आपको इस बात पर यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन यह बिल्कुल सच हैं।



इस धरती पर एक ऐसा दुर्लभ कीड़ा पाया जाता है जिसको पालने के लिए लोग लाखों रुपये खर्च कर देते हैं। इस दुर्लभ कीड़े की कीमत इतनी है कि आप एक आलीशान घर खरीद लेंगे। जहां लोग कीड़े से नफरत करते हैं, तो वहीं इसको खरीदने के लिए लोगों में होड़ मची रहती है। इस कीड़े को खरीदने के लिए लोगों में होड़ मचने की एक खास वजह है। आइए जानते हैं इस खास कीड़े के बारे में और इसको क्यों लोग खरीदना चाहते हैं?

worlds most expensive insect beetle stag know about this
ये है दुनिया का सबसे महंगा कीड़ा - फोटो : Pixabay

रातों रात करोड़पति बना सकता है ये कीड़ा

इस कीड़े को लोग इसलिए खरीदना चाहते हैं, क्योंकि ये किसी भी इंसान को रातों रात करोड़पति बना सकता है। दुनिया में यह बेशकीमती कीड़ा स्टैग बीटल के नाम से जाना जाता है। इस दुर्लभ कीड़े का आकार दो से तीन इंच तक होता है। माना जाता है कि धरती पर मौजूद सबसे छोटे, अजीब और दुर्लभ प्रजातियों में से स्टैग बीटल एक है। 

worlds most expensive insect beetle stag know about this
ये है दुनिया का सबसे महंगा कीड़ा - फोटो : Pixabay


शायद ही कोई इंसान किसी कीड़े को खरीदने के लिए 50 रुपये भी खर्च करे। लेकिन लोग एक करोड़ रुपये खर्च कर भी इस कीड़े को खरीदने के लिए तैयार रहते हैं। स्टैग बीटल लुकानिडे प्रजाति का कीड़ा है। यह दुर्लभ होने की वजह से इतना महंगा बिकता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
worlds most expensive insect beetle stag know about this
ये है दुनिया का सबसे महंगा कीड़ा - फोटो : Pixabay

जानिए कीड़े की क्या है पहचान

इस कीड़े को आप इसके काले सिर से निकले सींगों से पहचान सकते हैं।  2 से 4.8 इंच के बीच इस कीड़े का औसत आकार होता है। कुछ सालों पहले एक जापानी ब्रीडर ने अपने स्टैग बीटल को करीब 65 लाख रुपये में बेचा था। इस कीड़े को लोग एक करोड़ रुपये तक खर्च कर खरीदने को तैयार रहते हैं। लोग इसके कीड़े को शौक से पालते हैं। दावे के मुताबिक, इस कीड़े से कई दवाइयां बनती हैं। 

विज्ञापन
worlds most expensive insect beetle stag know about this
ये है दुनिया का सबसे महंगा कीड़ा - फोटो : Pixabay


यह कीड़ा गर्म जगहों पर रहता है। सर्दियों में कई स्टैग बीटल की मौत हो जाती है। सर्द जगहों पर खाद और कूड़े के ढेर के नीचे गरम जगहों पर यह जिंदा रह सकता है। स्टैग बीटल करीब सात साल तक जिंदा रह सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed