World UFO Day 2022: क्या एलियंस (Aliens) और अनआईडेन्टिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट (UFO) का अस्तित्व है? इस सवाल को सुलझाने के लिए वैज्ञानिक सालों से शोध कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक कोई सफलता नहीं मिली हैं। हालांकि आए दिन एलियन और यूएफओ को देखने के दावे किए जाते हैं। कई लोगों ने तो एलियन से मिलने का भी दावा किया है। हाल ही में अमेरिकी संसद में एलियन और यूएफओ के मुद्दे पर सुनवाई हुई थी। इस बहस के बीच हर साल दुनिया में 2 जुलाई को विश्व यूएफओ दिवस (World UFO Day) मनाया जाता है।
वर्ल्ड यूएफओ आर्गेनाइजेशन (World UFO Organization) ने विश्व यूएफओ दिवस (World UFO Day) मनाने की शुरुआत की थी। कई लोगों का मानना है कि यूएफओ नहीं होते हैं और न ही इनके होने के कोई सबूत हैं। अगर यूएफओ नहीं होते हैं तो आखिर इस दिन को मनाने की शुरुआत क्यों की गई।
2 of 7
क्यों मनाया जाता है यूएफओ दिवस
- फोटो : iStock
दरअसल विश्व यूएफओ दिवस मनाने के पीछे एक बड़ी वजह है। इस दिन मनाने की वजह यूएफओ के प्रति लोगों को जागरूक करना है ताकि वह आसमान में दिखने वाली अनजान चीजों के बारे में जानकारी शेयर करें। पहले 24 जून को यूएफओ डे मनाया जाता था, लेकिन बाद में इसकी आधिकारिक तारीख दो जुलाई को कर दी गई।
3 of 7
क्यों मनाया जाता है यूएफओ दिवस
- फोटो : Pixabay
बताया जाता है कि 24 जून 1947 को वॉशिंगटन में माउंट रेनीयर के पास नौ हाई स्पीड ऑब्जेक्ट्स उड़ते दिखे थे। यह पहली बार था जब ऐसी कोई चीज देखी गई थी। हालांकि कहा जाता है कि इसस पहले भी आसमान में उड़ते हुए अजीबोगरीब ऑब्जेक्ट्स देखे गए थे।
4 of 7
क्यों मनाया जाता है यूएफओ दिवस
- फोटो : Pixabay
सबसे हैरानी वाली बात यह है कि जर्मनी के न्यूरेमबर्ग से चित्रों और लकड़ी की कटिंग मिली है। इनसे प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अप्रैल 1561 में वहां के लोगों ने आसमान में ग्लोब्स, क्रॉस और प्लेट जैसी वस्तुओं को देखा था। इसके अलावा टेक्सास में 1897 में आसमान में सिगार के आकार की बड़ी वस्तु नजर आई थी। बताया जाता है कि उस ऑब्जेक्ट की टक्कर एक विंडमिल से हुई थी।
5 of 7
क्यों मनाया जाता है यूएफओ दिवस
- फोटो : iStock
इसके बाद टेक्सस हिस्टोरिकल कमिशन को जानकारी मिली कि वहां एक प्लेन क्रैश हुआ था और मलबे में एक शव मिला था। लोगों का मानना था कि वह एलियन की लाश थी। बताया जाता है कि शव को किसी अनजान जगह पर दफनाया गया था।