जेल कहते हैं आपके जेहन में जैसी तस्वीर उभरती है उससे कहीं अलग है इस जेल का नजारा। इस जेल को देख लेंगे तो मान जाएंगे कि यहां जुर्म करने वालों को कितना झेलना पड़ता है।
ये तस्वीरें हैं साउथ अमेरिका के एल सैल्वाडोर जेल की। एक ऐसी जगह जहां जेलों के नाम पर कई तल्लों का एक बड़ा सा पिंजड़ा बना दिया जाता है जहां जरूरत से ज्यादा कैदी ठूंस दिए जाते हैं।
हांलाकि ये ऐसे जेल हैं जिनको 72 घंटों के कैदियों के लिए बनाया गया है। वाकई पिंजड़े जैसी ये ऐसी स्थिति होती है जिसमें ढंग से खड़ा होना या बैठना क्या , ठीक से सांस लेना भी मुश्किल होता है।
मुगिर्यों के दरबे जैसी ये जेलें 12 फीट चौड़ी और 15 फीट लंबी होती हैं। हर जेल में तीस से ज्यादा कैदी ठूंस दिए जाते हैं।
ये ज्यादातर ऐसे कैदी होते हैं जो गैंगवॉर का हिस्सा होते हैं। वहां की जेलों में कई गैंग्स का होना आम है। ये गैंग्स कैदियों की होती हैं। हर गैंग में एक-दूसरे से काफी नफरत होती है।