फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये है दुनिया का सबसे ऊंचा ट्री हाउस, हाइट जानकर दांतों तले दबा लेंगे उंगली

Sun, 13 May 2018 04:46 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 13 May 2018 04:46 PM IST
विज्ञापन
Worlds Tallest Tree House is here
Worlds Tallest Tree House
इस मकान को बनाने वाले का कहना है कि यह घर बनाने से पहले उसे भगवान का आदेश मिला था तब जाकर उसने यह अद्भुत रचना की। जी हां, इस शख्स ने एक पेड़ के सहारे दुनिया का सबसे ऊंचा 'ट्री हाउस' बनाया था। इसे देखकर आपको भी अपनी आंखों पर विश्वास नहीं रहेगा और अगर आप मकान के सबसे टॉप फ्लोर पर जाना चाहते हैं तो क्लेजा मजबूत करना होगा क्योंकि वहां से नीचे देखने पर आपको थोड़ा भी डर भी लग सकता है।  


 
Worlds Tallest Tree House is here
Worlds Tallest Tree House
अमेरिका के टेनेसी राज्य के क्रासविले शहर में विश्व का सबसे बड़े ट्री हाउस के बारे में आप नहीं जानते होंगे। इसे 6 पेड़ों के सहारे बनाया गया है। 100 फीट ऊंचा यह ट्री हाउस किसी 10  मंजिला इमारत जितना ऊंचा है। यह किसी आम इंसान का घर नहीं बल्कि यह टेनेसी के एक मंत्री का घर है।



 
Worlds Tallest Tree House is here
Worlds Tallest Tree House
इसे बनाने वाले आर्किटेक्ट ने इसे 1993 में बनाने के बारे में सोचा था। जब उसने इसकी शुरुआत की तो घर बनाने में उसे 11 साल का लंबा वक्त लगा। घर का दायरा इतना है कि जानकर आपको ताज्जुब होगा। जी हां, यह तकरीबन 10 हजार स्कवेयर फीट का है। इसमें स्पाइरल स्टेयर्स है। इसके अलावा घर में बालकॉनी, मिनी बास्केटबॉल कोर्ट भी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Worlds Tallest Tree House is here
Worlds Tallest Tree House
इस हाउस में स्पेशल पेंट हाउस भी है। पेंट हाउस को बनाने में पुरानी बोलतों का इस्तेमाल किया गया है। वो कहावत तो आपने सुनी ही होगी कि जिस घर की नींव मजबूत हो वह घर सालोसाल टिका रहता है। इस घर की नींव 80 फीट गहरी बताई जाती है। तो भैया अगर आप इसे कमजोर घर समझने की भूल कर रहे थे तो अपनी सोच बदल लें। इस घर की हर मंजिल की ऊंचाई 9 से 11 फीट है।
विज्ञापन
Worlds Tallest Tree House is here
Worlds Tallest Tree House
इससे आप घर की ऊंचाई का सही अनुमान लगा सकते हैं। इस घर को बनाने में कुल 12,000 डॉलर खर्च किए गए हैं। लाइसेंस प्लेट्स, फर्नीचर, छत बनाने की सामग्री, और प्लेक्सीग्लस स्काइलाईट जैसी चीजों पर यह खर्च आया है। घर में लगी सर्पिली सीढ़ियां विशेष आकर्षण का केंद्र है। बर्गेस नामक शख्स ने इसे अपनी पत्नी बेल्फी के लिए बनाया था। 

देखें वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed