{"_id":"5b0bbf494f1c1bf26e8b4ec0","slug":"worlds-most-expensive-fruit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देखिए इस देश में महंगाई का लेवल, लग्जरी गाड़ी की कीमत में दो खरबूजे केवल","category":{"title":"World of Wonders","title_hn":"ऐसा भी होता है","slug":"world-of-wonders"}}
देखिए इस देश में महंगाई का लेवल, लग्जरी गाड़ी की कीमत में दो खरबूजे केवल
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 29 May 2018 07:57 AM IST
विज्ञापन
japan melon
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप जब कभी बाजार में फल खरीदने जाते हो तो लगता होगा कि कितनी मंहगाई है। उस वक्त आपको सभी फलों के दाम आसमान छूते नजर आएंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जापान में कई फल लाखों रुपए में भी बिकते हैं। इसकी जानकारी शायद ही आपको होगी।
japan melon
जी हां, इन दिनों चर्चा में जापान में बिकने वाले एक जोड़ी खरबूजे हैं। इनके बारे में पूरी दुनिया में बातें की हो रही हैं। दरअसल, इन खरबूजों की बिक्री 29,300 अमेरिकी डॉलर यानी तकरीबन 20 लाख रुपए में हुई है।
dollar
आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि जापान में इस फल को प्रतीष्ठा का प्रतीक समझा जाता है। युबरी खरबूजों को आम तौर पर प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला फल माना जाता है उसी तरह जैसे कि अच्छे किस्म की शराब। इसलिए खरीदारों को यह मौसमी फल काफी आकर्षित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
japan melon
बहुत से लोग इन खरबूजों को दोस्तों और रिश्तेदारों को उपहार में भी देते हैं। उत्तरी होक्काइडो में साप्पोरो सेंट्रल होलसेल मार्केट में नीलामी के जरिए युबरी के इन खरबूजों को एक स्थानीय फल पैकिंग फर्म ने बोली लगाकर खरीदा है। इस साल जापान में युबरी के खरबूजे की पैदावार अच्छी हुई है।
विज्ञापन
auction
मई की शुरुआत से ही यहां अच्छी धूप खिल रही है। युबरी खरबूजे को दुनिया का सबसे महंगा फल माना जाता है। यह खरबूजा केवल जापान में ही उगता है। इस खरबूजे की खासियत इसका स्वाद है जिसे आपने एक बार चख लिया तो समझिए आपको दुनिया का कोई और खरबूजा पसंद नहीं आएगा। तभी तो कहते हैं दुनिया में इससे स्वादिष्ट खरबूजा कहीं भी नहीं पाया जाता।