हर देश की अपनी मान्यताएं और कानून होते हैं और वहां उनका सख्ती से पालन होता है। लेकिन कई ऐसे भी देश हैं जिनके कानून काफी अजीबोगरीब हैं। आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे ही विचित्र कानून जो शादी के लिए बनाए गए हैं।
अमेरिका के कैलिफॉर्निया, टेक्सस, कॉलराडो और मॉन्टाना में किसी की गैर हाजिरी में भी शादी हो सकती है। है ना एकदम विचित्र कानून! यहां अगर एक पार्टनर सेना में है तो भी उसकी शादी हो सकती है। बस किसी एक का मौजूद रहना जरूरी है।
सऊदी अरब का कोई पुरुष किसी भी बांग्लादेश, पाकिस्तानी या म्यानमार की औरत से शादी नहीं कर सकता है। सोचिए कितना अजीब कानून है ये!
जापान में तो ऐसा कानून है जो हर छोटे भाई का खून खौला दे। यहां आप अपने छोटे भाई की गर्लफ्रेंड को शादी के लिए कानूनन प्रपोज कर सकते हैं। है ना अटपटा!
फ्रांस में शादी करने के लिए जिंदा रहना जरूरी नहीं है। यहां आप किसी मर चुके व्यक्ति के साथ भी शादी कर सकते हैं। फ्रांस के कानून में इसकी इजाजत है।