{"_id":"5ab2048e4f1c1bbf088b659d","slug":"un-declared-the-most-saddest-country-on-earth-is-burundi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनिया का ऐसा देश जहां नर्क से भी बदतर हालात, लोगों की हालत देख रो पड़ेंगे आप","category":{"title":"World of Wonders","title_hn":"ऐसा भी होता है","slug":"world-of-wonders"}}
दुनिया का ऐसा देश जहां नर्क से भी बदतर हालात, लोगों की हालत देख रो पड़ेंगे आप
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 22 Mar 2018 09:24 AM IST
विज्ञापन
brundi
आज हम आपको एक ऐसे देश की कहानी बंया करेंगे जो बेहद दर्दनाक है। कहते हैं कि यहां कि हालत अब ऐसी हो चुकी है कि देखकर आंखों से आंसू बहने लगेंगे। आप यकीन नहीं करेंगे, अपनी बदतर हालत के कारण आज यह दुनिया का सबसे दुखी देश बन चुका है।
burundi
संयुक्त राष्ट्र खुशहाल देशों की एक लिस्ट जारी कर चुका है जिसमें 156 देशों के नाम शामिल हैं। इसमें फिनलैंड टॉप पर है, यानी सबसे खुश रहने वाला देश जबकि सबसे पीछे बुरुंडी यानी कम खुशहाल देश का नाम है।
burundi
दुखी देशों में बुरुंडी के अलावा सीरिया, तंजानिया, यमन और रवांडा भी हैं। हालांकि यहां बुरुंडी की तुलना में हालात थोड़े ठीक हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने प्रति व्यक्ति आय, सोशल फ्रीडम, भ्रष्टाचार के आकड़ों को आधार बनाकर इन देशों की लिस्ट तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Commando
तो चलिए ले चलते हैं आपको पूर्वी अफ्रीका स्थित दुनिया के सबसे दुखी देश 'बुरुंडी'... यहां का दर्द आपको इन कुछ तस्वीरों में ही छलक जाएगा। साथ ही यह अहसास भी हो जाएगा कि आखिर यहां इंसान किस हाल में जीवन जी रहा है।
विज्ञापन
burundi
बुरुंडी जो सूची में 156वें नंबर पर है प्रति व्यक्ति आय, सोशल सपोर्ट, फ्रीडम, ट्रस्ट और उदारता के आधार पर इस रैंकिंग पर है। बता दें बुरुंडी पूर्वी अफ्रीका में ग्रेट लेक क्षेत्र में स्थित एक देश है।