{"_id":"598ff0a14f1c1b7c6c8b47eb","slug":"top-10-breathtaking-fountains-of-the-world","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कहीं होठों से बरसता है पानी, कहीं आसमान में खुला है नल, इन फव्वारों को देख बोल उठेंगे आप ओह माय गॉड!","category":{"title":"World of Wonders","title_hn":"ऐसा भी होता है","slug":"world-of-wonders"}}
कहीं होठों से बरसता है पानी, कहीं आसमान में खुला है नल, इन फव्वारों को देख बोल उठेंगे आप ओह माय गॉड!
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
Updated Sun, 13 Aug 2017 11:54 AM IST
विज्ञापन
Stravinsky Fountain
वैसे तो नैचुरल ब्यूटी का कोई तोड़ नहीं है। फिर भी इंसानों ने प्राकृतिक झरनों से मुकाबले ऐसे नायाब फव्वारे बनाए हैं जिनकी खूबसूरती देखते ही बनती है। इन्हीं में से एक है पेरिस में मौजूद स्ट्राविन्स्की फाउंटेन। मशहूर रूसी संगीतकर इगोर स्ट्राविन्स्की की लोकप्रिय कृतियों से प्रेरित इस झरने में म्यूजिकल-की, गुनगुनाते होठ, जलपरी, जोकर की टोपी जैसे आर्टवर्क बनाए गए हैं।
Water Boat Fountain
फ्लोटिंग फॉसेट फाउंटेन, स्पेन
स्पेन, कनाडा, लंदन, स्विटजरलैंड, अमेरिका में ऐसे कई टैप फाउंटेन देखने को मिलेंगे। इन्हें देख ऐसा लगता है मानो आसमान में किसी ने नल खोल दिया हो। असल में इस झरने के बीच में एक पार्दर्शी ट्यूब लगा होता है जिसके सहारे यह नल टिका है और पानी की सप्लाई होती है।

Dubai Fountains
दुबई फाउंटेन
दुबई एक रेगिस्तान है लेकिन दिलचस्प बात यह है कि यहां एक से बढ़कर एक फव्वारे हैं। इन्हीं में से एक बुर्ज खलीफा के पास मौजूद है जिसका पानी हवा में 500 फीट की ऊंचाई नाप सकता है। यही नहीं, इसमें कुल 6,600 लाइट्स और 25 रंग-बिरंगे प्रोजेक्टर्स लगे हैं जो नियमित अंतराल पर ऐसे उभरते हैं मानो ये फव्वारे संगीत की धुन पर डांस कर रहे हों।

Charybdis Vortex Fountain
चर्य्बदिस वोर्तेक्स फाउंटेन, यूनाइटेड किंगडम
यह बाकी फव्वारों से बिलकुल विपरीत है। इस झरने का पानी ऊपर जाने की बजाए नीचे की ओर और बाहर गिरने की बजाय अंदर की ओर बहता है। दूर से देखने में लगता है कि यहां कोई फव्वारा नहीं बल्कि पानी 'खड़ा' है जिसमें भंवर उठ रहा है।

Fountain of Nations
फाउंटेन ऑफ नेशन
देशों के बीच एकता का प्रतीक है यह फॉउंटेन ऑफ नेशन। अमेरिका के फ्लोरिडा में ओरलैंडो स्थित वॉल्ट डिज्नी वर्ल्ड के एपकॉट सेंटर में यह खूबसूरत फव्वारा बनाया गया है। जब यह फव्वारा बनाया गया तो विभिन्न देशों से कहा गया कि वे अपने-अपने राष्ट्र से एक बाल्टी पानी लाएं और इस फव्वारे में डालें।