फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साल 2030 से लौटे शख्स ने पास किया लाई डिटेक्टर टेस्ट, किए 10 चौंकाने वाले खुलासे

Sun, 18 Feb 2018 09:56 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 18 Feb 2018 09:56 AM IST
विज्ञापन
Time Traveller From 2030 Noah Predictions Pass Lie Detector Test
Noah

साल 2030 से लौटने का दावा करने वाले शख्स ने लाई डिटेक्टर टेस्ट यानी झूठ पकड़ने वाली परीक्षा पास कर ली है। इसी के साथ अब वे तमाम दावे भी सच माने जा रहे हैं जो उसने किए हैं। इस शख्स का नाम नोह है। हालांकि यह उसका असली नाम नहीं है, सुरक्षा के मद्देनजर उसने अपनी पहचान छिपाई है।



नोह ने भविष्य के बारे में 10 चौंकाने वाले खुलासे किए हैं...

Time Traveller From 2030 Noah Predictions Pass Lie Detector Test
Noah

1. नोह का दावा है कि साल 2028 तक इंसानों के लिए मंगल ग्रह पर रह कर वैज्ञानिक शोध करना मुमकिन हो जाएगा। 

2. इसी साल, यानी 2028 में कुछ निजी कंपनियां यह खुलासा कर देंगी कि टाइम ट्रैवल मुमकिन है। हालांकि, टॉप सीक्रेट मिशन के लिए यह काम 2003 से ही जारी है। 

3. साल 2030 तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और वर्चुअल रियलिटी का कॉनसेप्ट पॉपुलर हो जाएगा। सभी इंसान गूगल ग्लास जैसी डिवाइस पहने नजर आएंगे।

Time Traveller From 2030 Noah Predictions Pass Lie Detector Test
Yolanda Renee King

4. एलियन्स से बातें करना मुमकिन हो जाएगा। हालांकि, सरकार अभी भी यह काम कर रही है लेकिन यह बात लोगों से छुपा कर रखी गई है। एलियन्स हमारी तरह ही स्मार्ट हैं लेकिन इंसान कई मामले में उनसे बेहतर हैं। 

5. साल 2020 में डोनाल्ड ट्रंप लगातार दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति चुने जाएंगे। 

6. साल 2030 में मार्टिन लूथर किंग जूनियर की पोती योलांडा रेनी अमेरिका की राष्ट्रपति बनेंगी। उस वक्त उनकी उम्र सिर्फ 21 साल की होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Time Traveller From 2030 Noah Predictions Pass Lie Detector Test
Noah

7. साल 2020 तक हमारे बीच ऐसे रोबोट्स होंगे जो पूरा घर अकेले संभाल लेंगे। 

8. कई प्रकार के कैंसर का इलाज मुमकिन होगा। नोह ने लोगों से अपील की है कि वे चिरस्थायी ऊर्जा (sustainable energy) में निवेश करें। 

9. आने वाले दिनों में फोन का आकार बड़ा हो जाएगा, हालांकि लोग इसका इस्तेमाल बहुत कम कर देंगे। कंपनियों का फोकस मानव शरीर में ही चिप लगाने पर होगा। 

10. साल 2030 तक इंस्टाग्राम खत्म हो जाएगा लेकिन स्नैपचैट लोगों की पसंद बना रहेगा। यूट्यूब की तरह फेसबुक वीडियो भी पॉपुलर होगा। 

विज्ञापन
Time Traveller From 2030 Noah Predictions Pass Lie Detector Test
Noah

नोह का दावा है कि उसकी असल उम्र 50 साल है लेकिन कुछ दवाओं की मदद से वह 25 साल का दिखता है। उसने कहा कि फिलहाल उसे साल 2021 में होना चाहिए था लेकिन टाइम ट्रैवल की प्रक्रिया में वह साल 2018 में अटका है। नोह ने पहली बार नवंबर, 2017 में 'पैरानॉर्मल एलीट' के दिए एक इंटरव्यू में टाइम ट्रैवलर होने का दावा किया था। हालांकि, तब लोगों ने उसका मजाक उड़ाया था। हाल ही में उसने लाई डिटेक्टर टेस्ट पास किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed