कॉफी पीने के शौकिनों के लिए हमारी ये खबर थोड़ा निराशाजनक साबित हो सकती है। दरअसल, हम अपनी इस खबर दुनिया की सबसे मंहगी कॉफी 'कोपी लुवाक' को बनाने की प्रक्रिया बताने जा रहे हैं जो काफी हैरान कर देने वाली है। इसे जानने के बाद शायद आपकी कॉफी पीने की इच्छा फिर कभी जागृत न हो।
अगर हम आपको यह बताएंगे कि इस कॉफी को कैसे बनाया जाता है तो आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल, एशियन पाम सिवेट बिल्ली है जो कि बेरी खाती है लेकिन वो बेरी के बीजों को पचा नहीं पाती है और पॉटी के जरिये उसे पेट से बाहर निकाल देती है और इसी बींस को सुखाकर ‘कोपी लुवाक’ कॉफी बनायी जाती है।
ये कॉफी 20,000 से 25,000 रुपये किलो बिकती है। लोगों की मानें तो इस कॉफी को जो एक बार टेस्ट कर ले फिर उसे कोई और कॉफी रास नहीं आती।
ये कॉफी बहुत महंगी इसलिए है क्योंकि ये बेहद पोषक है तथा इसके लिए बीन्स को प्राप्त करने के लिए काफी खर्च करना होता है।
क्यों हैरान हो गए ना... तो बताइए आप कब इस कॉफी का स्वाद लेने जा रहे हैं।