ऐसे जानें कि कब पढ़ा गया आपका Gmail ?

व्हाट्सऐप में मैसेज पढ़े जाने के बाद ब्लू टिक दिख जाता है। ऐसे में आपको पता चल जाता है कि आपका मैसेज पढ़ लिया गया, लेकिन जीमेल के साथ ऐसा नहीं है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आपके द्वारा भेजा गया कितने बजे पढ़ा गया?

सबसे पहले अपने लैपटॉप या कंप्यूटर के गूगल क्रोम के राइट साइड में ऊपर की ओर दिख रही 3 डॉट पर क्लिक और फिर more tools पर क्लिक करें। अब Extension पर क्लिक करें।

अब आपके सामने एक विंडो खुलेगी, उसके एकदम नीचे जाएं, वहां Get more extensions पर क्लिक करें। अब सर्च बार मेंMailtrack for Gmail & Inbox: Email trackingलिख कर सर्च करें।