{"_id":"5a61f0e74f1c1b89268b541f","slug":"the-worlds-largest-camera-in-chile","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस कैमेरा के आगे बड़े-बड़े ट्रक भी पिद्दी, अंतरिक्ष की गहराईयों की लेगा ऐसी तस्वीरें ","category":{"title":"World of Wonders","title_hn":"ऐसा भी होता है","slug":"world-of-wonders"}}
इस कैमेरा के आगे बड़े-बड़े ट्रक भी पिद्दी, अंतरिक्ष की गहराईयों की लेगा ऐसी तस्वीरें
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 20 Jan 2018 09:39 AM IST
विज्ञापन
biggest camera on Earth
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस कैमेरा के आगे बड़े-बड़े ट्रक और क्रेन भी पिद्दी नजर आते है। चौंक गए न सुनकर। दरअसल, ये कैमेरा दुनिया का सबसे विशाल होगा। जी हां, यह फिलहाल अंडरकंस्ट्रक्शन है। जल्द ही यह बनकर दुनिया के सामने होगा।
biggest camera on Earth
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक साउथ अमेरिकी के देश चिली में इस कैमरे का निर्माण कार्य चल रहा है। आकार में यह इतना भीमकाय है कि इसके सामने बड़े-बड़े ट्रक और क्रेन भी बौने नजर आते हैं।
इस कैमरा की खासियत जानेंगे तो आपको इससे भी ज्यादा हैरानी होगी। तो आइए जानते है इससे जुड़ी विशेष बातें...
इस कैमरा की खासियत जानेंगे तो आपको इससे भी ज्यादा हैरानी होगी। तो आइए जानते है इससे जुड़ी विशेष बातें...
biggest camera on Earth
कहा जा रहा है कि यह Large Synoptic Survey Telescope को पावर देगा, जो अंतरिक्ष की ऐसी तस्वीरें लेगी जो पहले कभी किसी ने नहीं देखी हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
biggest camera on Earth
चिली में 2015 से इसपर काम चल रहा है जिसे 2022 तक पूरा कर लिए जाने की संभावना है। कैमरे का रिजोल्यूशन में 3.2 गीगा पिक्सल (3200 मेगा पिक्सल) का लेंस होगा, जिसकी एक तस्वीर को देखने के लिए 1500 हाई डेफिनिशन की स्क्रीनें लगेंगी।
Critical Decision 3 नामक ये कैमरा टेलिस्कोप अंतरिक्ष की कई और गैलेक्सी और नए ग्रहों की खोज में भी मदद करेगा। इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे जैक्स सेबैग ने ड्रोन कैमरे के जरिए इस विशालकाय कैमरे की तस्वीरें खीचीं और कुछ वीडियो बनाकर शेयर किए हैं।
Critical Decision 3 नामक ये कैमरा टेलिस्कोप अंतरिक्ष की कई और गैलेक्सी और नए ग्रहों की खोज में भी मदद करेगा। इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे जैक्स सेबैग ने ड्रोन कैमरे के जरिए इस विशालकाय कैमरे की तस्वीरें खीचीं और कुछ वीडियो बनाकर शेयर किए हैं।
विज्ञापन
biggest camera on Earth
ये कैमरा टेलिस्कोप के साथ हर रात करीब 800 से ज्यादा तस्वीरें खीचेगा, जो अंतरिक्ष में चल रही गतिविधियों की रियल टाइम जानकारी हमें देगा। माना जा रहा है कि इससे खीची गई तस्वीरें हमें कुछ ऐसी चीजें भी बताएंगी जो न तो अबतक के बाकी टेलिस्कोप बता पाए और न ही अंतरिक्ष में मौजूद सेटेलाइट्स।