फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रहस्यमयी ढंग से इस शख्स के शरीर से गायब हो जाता है ये खास अंग, 37 सालों से जारी है सिलसिला

Sun, 20 May 2018 10:50 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 20 May 2018 10:50 AM IST
विज्ञापन
The man with SIX kidneys in London
Darren Ferguson
शरीर से किडनी गायब होने वाली बीमारी के बारे में आपने पहले कभी नहीं सुना होगा। है न... यह दुनिया की सबसे दुर्लभ बीमारियों में से एक है। आज हम इसी के बारे में बात करने वाले हैं और आपको एक ऐसे शख्स से मिलवाने वाले हैं जो इस बीमारी से लड़ रहा है। इस शख्स की किडनी बार-बार गायब हो जाती है।
The man with SIX kidneys in London
Darren Ferguson
इसी वजह से अब इस शख्स की पहचान छह किडनी वाले इंसान के रूप में होने लगी है। जी हां, लंदन के डेरन फर्ग्युसन को अब यही कहा जाने लगा है। इसका कारण उनकी यह दुर्लभ बीमारी है। यह बेहद अजीब मेडिकल कंडीशन है। आपकी जानकारी के लिए बता दें डेरन बचपन से ही किडनी फेलियर का शिकार हैं और अबतक 5 बार किडनी ट्रांसप्लांट करा चुके हैं। हर 4-5 साल में उन्हें अपनी किडनी बदलवानी पड़ती है। 

 
The man with SIX kidneys in London
Darren Ferguson
ताज्जुब की बात यह है कि हर ऑपरेशन के बाद उनकी पुरानी किडनी बाहर नहीं निकाली गई, बल्कि वो खुद-ब-खुद गायब हो जाती है। 37 साल से इस मर्ज को झेल रहे डेरन को किडनी की बीमारी महज 5 साल की उम्र में हो गई थी। डेरेन जब पैदा हुए थे तो वो एक किडनी ब्लॉकेज के साथ जन्मे थे, जिससे उनकी किडनी फेल हो गई थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
The man with SIX kidneys in London
Darren Ferguson
इस वजह से उनकी किडनी ट्रांसप्लांट की गई। महज 5 साल की उम्र में ही पहला किडनी ट्रांसप्लांट हो गया था। ये सिलसिला अब भी जारी है। पहली किडनी बदलने के बाद दूसरी बार उनका किडनी ट्रांसप्लांट 16 साल की उम्र में हुआ। उन्हें तीसरी किडनी 21, चौथी 24 और पांचवीं 30 साल की उम्र में लगाई गई।
विज्ञापन
The man with SIX kidneys in London
Darren Ferguson
इतनी बुरी हालत के बावजूद डेरन जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। परिवार के लोग अब उन्हें प्यार से रोबोकॉप बुलाने लगे हैं, क्योंकि उन्हें जीवित रहने के लिए कई तरह की मशीनों से जुड़ा रहना पड़ता है। डेरन ने 10 साल पहले शादी कर ली थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed