सुनामी का लहरों से शायद ही कोई होगा जिसे डर न लगता हो। लेकिन अगर ये सुनामी बीयर की हो तो पीने वालों की मौज आ जाए। ये कोई कहानी नहीं बल्कि असल में ऐसी ही बीयर की ऐसी सुनामी आई कि आस पास के इलाके तहस नहस हो गए। जानिए बीयर की उस सुनामी के बारे में जब बीयर की 15 फीट ऊंची लहरों ने लोगों को लील लिया।
लंदन की सड़कों पर देखते ही देखते 15 फीट उंची लहरे आ गई थी। लोग समझ नहीं पा रहे थे कि आखिर सड़कों पर पानी की जगह बीयर कैसे बह रही है। 17 अक्तूबर 1814 में इस सुनामी ने ब्रिटेन को पूरी तरह से हिला दिया।
एक रिपोर्ट के अनुसार लंदन की सड़कों पर 14,70,000 लीटर बीयर बह रही थी। ये सुनामी एक बीयर फैक्ट्री में हुए हादसे के बाद का परिणाम थी। हुआ यूं कि लंदन के सेंट जायल्स में बीयर बनाने वाली कंपनी द हॉर्स शू ब्रूअरी की फैक्ट्री में 22 फीट ऊंचा लकड़ी का बियर टैंक मौजूद था।
इस बीयर टैंक की एक जंजीर के टूटने की वजह से करीब 3500 बैरल गर्म बीयर फैक्ट्री की दीवार तोड़कर बाहर निकलने लगी। इस दौरान फैक्ट्री में मौजूद एक दूसरे टैंक में जबरदस्त धमाका हुआ। ये धमाका इतना जोरदार था कि लंदन की सड़कों पर गर्म बीयर की 15 फीट ऊंची लहरे उठ गईं।
3,20,000 गैलन से ज्यादा बीयर सड़कों पर बह रही थी। इस दौरान एक बच्ची समेत आठ लोगों की मौत हो गई। कई घर पूरी तरह से तबाह हो गए।