फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए यमराज जिस दिन छुट्टी पर रहते हैं तो क्या होता है

Sun, 12 Nov 2017 09:12 AM IST
amarujala.com, Presented by: राजेश सैनी
amarujala.com, Presented by: राजेश सैनी Updated Sun, 12 Nov 2017 09:12 AM IST
विज्ञापन
See what happens if god of hell lives on holiday
screen shot
सोचो जरा क्या होता होगा नजारा जब यमराज छुट्टी पर रहते होंगे..?   इसकी कल्पना करने भर से ही या तो हमारी हंसी छूटने लगेगी या फिर हम हैरतभरे एक्सप्रेशन देते नजर आएंगे। दरअसल, ये नजारा कल्पना के परे होता है।


लेकिन हमारे जीवन में कई ऐसे मौके आते हैं जब हमारा सामना ऐसी ही घटनाओं से होता है। ऐसा ही कुछ इस वीडियो क्लिप में आपको देखने को मिल जाएगा जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपको वाकयी लगेगा कि यमराज आज सचमुच छुट्टी पर रहे होंगे। तभी ऐसा हो गया....
See what happens if god of hell lives on holiday
screenshot
दरअसल, इस वीडियो को अलग-अलग ऐसी घटनाओं को जोड़कर बनाया गया है जिसमें कई लोगों का मौत से इतना करीब से सामना हुआ मगर फिर भी उनका बाल भी बांका न हो सका। अब इसे और क्या कहा जा सकता है? यमराज गए छुट्टी पर....
See what happens if god of hell lives on holiday
screenshot
टाइमिंग की गड़बड़ होती तो इस महिला का बन जाता कचूमर 
वीडियो के पहले क्लिप शॉट में एक महिला एक रास्ते से गुजरती नजर आ रही है। जो एक भारी भरकम पेड़ गिरने से बाल-बाल बचती है। अगर जरा भी टाइमिंग की गड़बड़ हुई होती तो इस महिला का पक्का कचूमर बन जाता। और जब भारी भरकम पेड़ नीचे गिरता है तो महिला को अहसास होता है कि कयामत उसके ऊपर गिरने वाली थी। वह पीछे पलटकर भी नहीं देखती बस दौड़कर आगे बढ़ जाती है, मगर उसे देखने वालों की आंखें ठहरी रह जाती है क्योंकि उन्होंने सचमुच यमराज को आज छुट्टी पर देखा था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
See what happens if god of hell lives on holiday
अब इसे क्या कहेंगे...
दूसरे क्लिप में एक आदमी ने रोड के किनारे अपना एक एड बोर्ड लगाया था जो हवा से नीचे गिर गया था। वह उसको उठाने जाता है, बस तभी उसका सामना मौत से हो जाता है। उसे समझ ही नहीं आता कि पलभर में क्या हो गया। बोर्ड को छूते ही पीछे से एक तेज रफ्तार कार उसके बराबर से होकर गुजर जाती है और वह शख्स वहीं बर्फ की तरह जमकर खड़ा रहा जाता है। दरअसल, कार का एक्सीडेंट हो जाता है, लेकिन इस आदमी का कुछ नहीं बिगड़ता।

 
विज्ञापन
See what happens if god of hell lives on holiday
screenshot
वीडियो में ऐसे ही कई जबरदस्त एक्सीडेंट दिखाए गए हैं। जिन्हें देखेंगे तो आप भी स्तब्ध रह जाएंगे। वीडियो देखने के लिए अगली स्लाइड पर जाएं..
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed