मेक्सिको के ग्वानाजुआटो के म्यूजियम ऑफ ममीज। यहां 111 मर्दों, औरतों और बच्चों की ममीफाई की जा चुकी बॉडी रखी है। कुछ तो ऐसे जिनमें लोग चीखते हुए मर गए। उनका मुंह खुला ही है। यहां उन लोगों के भी शरीर रखे हैं जिनके दौर में महामारी हुई हो। महामारी से मरने वालों के शरीर और खौफनाक दिखते हैं।
अजीबोगरीब म्यूजियम
कैलिफोर्निया के लॉस एंजेल्स। इस म्यूजियम का नाम द म्यूजियम ऑफ डेथ है। इसे सीरियल किलर्स ने मिलकर बनाया है। यहां एक से बढ़कर क्राइम की पूरी वारदातों को तस्वीरों और चीजों के माध्यम से समझा जा सकता है। कई मर्डर सीन्स को भी इधर अच्छे से दिखाया गया है।
अजीबोगरीब म्यूजियम
अमेरिका के केनटुकी के द वेंट हेवन वेंट्रिलॉकिस्ट म्यूजियम। यहां रखे जोकरों के मुखौटे वाकई डरावने हैं। उन्हें ऐसे बनाया है कि वो जोक्स सुनाते हैं, आंखें घुमाते हैं और ऐसा बर्ताव करते हैं जैसे कि उनके अपने दिमाग हों।
अजीबोगरीब म्यूजियम
अब जानिए फ्रांस के पैरिस में बना मूसी डुपायट्रन म्यूजियम के बारे में। इसे 1835 में शुरू किया गया था। यहां आपको बीमारियों से मर चुके भ्रूण, अजीबोगरीब आकार के भ्रूण और ऐसे बच्चों के मृत शरीर देखने को मिलेंगे जिनके आंतरिक अंग शरीर के बाहर थे। इन सबको शीशे के जार में रखा गया है।
अजीबोगरीब म्यूजियम
इटली के पैलरमो में द कैटाकॉम्ब ऑफ द कैपुचोनोज है। इस जगह पर आठ हजार से ज्यादा कंकाल मिल जाएंगे। ये कई शताब्दियों को दिखाता है। कई कंकालों को तो आप उन कपड़ों में देख सकते हैं जिनमें वो खत्म हुए थे।