{"_id":"59ffeccb4f1c1bda538bb2e6","slug":"sachin-tendulkar-requesting-people-to-wear-helmet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सचिन ने बाइक पर बैठी महिलाओं को कुछ यूं इशारा किया, वायरल हो रहा वीडियो","category":{"title":"World of Wonders","title_hn":"ऐसा भी होता है","slug":"world-of-wonders"}}
सचिन ने बाइक पर बैठी महिलाओं को कुछ यूं इशारा किया, वायरल हो रहा वीडियो
amarujala.com, Presented by: राजेश सैनी
Updated Mon, 06 Nov 2017 11:44 AM IST
विज्ञापन
sachin tendulkar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें इस वीडियो में सचिन बाइक पर बैठी महिलाओं को इशारा कर कुछ समझाने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में आप देखेंगे महिलाएं उनको देखकर पहले बेहद खुश होती है लेकिन जब सचिन उनको इशारा कर अपना मैसेज देते हैं तो बाइक पर बैठी महिलाए चौंक जाती हैं।
sachin Requesting To Wear Helmet
दरअसल, सचिन तेंदुलकर इन महिलाओं को इशारे में हेलमेट पहनने की अपील करते हुए दिखाई दे रहे हैं। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का ये अंदाज बेहद निराला है। बता दें मोटरसाइकिल पर पीछे की सीट पर बैठी महिलाओं को हेलमेट पहनने की सलाह उन्होंने दी और इसका वीडियो भी शूट किया।
sachin share this video on twitter account
इसके बाद तेंदुलकर ने अपने फेसबुक पेज और ट्विटर अकाउंट पर यह वीडियो अपलोड किया है जो अच्छा खासा वायरल हो रहा है। इसमें वह युवा युगल से हेलमेट पहनने को अपनी आदत का हिस्सा बनाने के लिये कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
sachin gives message to wear helmet
तेंदुलकर ने अपनी कार रोककर एक महिला से कहा, पीछे बैठकर भी हेलमेट पहनो। सिर्फ बाइक चलाने वाले को ही हेलमेट क्यों पहनना चाहिए? आपको भी हेलमेट पहनना चाहिए। आप भी घायल हो सकती हैं। अपनी पोस्ट में उन्होंने कहा चालक या पीछे बैठने वाले दोनों की ही जान कीमती है। कृपया हेलमेट पहनने को अपनी आदत में शुमार करो। मेरी राय में सुरक्षा के लिये हेलमेट जरूर पहनिए।
विज्ञापन
देखें वीडियो