आप भी कहीं घूमने जाने से पहले उस पर्यटन स्थल की खूबसूरत तस्वीरें इंटरनेट पर देखते होंगे, कई प्लान बनाते होंगे, सुंदर-सुंदर तस्वीरें खिंचवाने की सोचते होंगे। लेकिन वहां पहुंच कर असलियत कुछ और ही लगती होगी न! ऐसा भारत के पर्यटन स्थलों के साथ ही नहीं है,विदेशों में भी है। सोचो कुछ और होता कुछ है, ये तस्वीरें देख लीजिए। सच्चाई देख कर आप भी हंस पड़ेंगे।
पर्यटन स्थलों की सच्चाई
ग्रेट वॉल ऑफ चाइना घूमने जाने वाले लोग ऐसे नजारे की उम्मीद ले कर जाते हैं लेकिन...
पर्यटन स्थलों की सच्चाई
लेकिन असलियत ऐसी होती है! भीड़ भाड़ और धक्कम धक्के के बीच ही आपको घूमना पड़ता है।
पर्यटन स्थलों की सच्चाई
पेरिस के आईफिल टॉवर के नीचे हर कोई ऐसे ही रोमांटिक पिकनिक मनाने के सपने देखता है। सपना सच भी होता है लेकिन...
पर्यटन स्थलों की सच्चाई
कुछ इस तरह से! कहीं गलती से अपना खाना खाने के बजाए दूसरे के टिफिन में तो हाथ नहीं चला जाता होगा???