आपको आश्चर्य जरूर होगा लेकिन अब लाइफ पार्टनर, दोस्त और रिलेशनशिप के लिए चीन के कई लोगों को किसी महिला की जरूरत नहीं पड़ रही। क्योंकि अब लोग शादी और दोस्ती के लिए किसी इंसान को पसंद नहीं कर रहे बल्कि वे अपना जीवन साथी एक डॉल को चुन रहे हैं।
जी हां, यह सच है, चाइना में पुरुष सिलिकॉन डॉल को खरीद रहे हैं और उनके साथ दोस्त और लाइफ पार्टनर की तरह रहे हैं। पीपल्स डेली ऑनलाइन के मुताबिक इससे पुरुषों का सेक्स के प्रति नजरिया भी बदल रहा है। देखें तस्वीरें, प्लास्टिक की गुड़िया के साथ किस तरह रहते हैं लोग।
तस्वीरें देख चौंक जाएंगे, महिलाएं नहीं इन्हें पसंद डॉल के साथ हैं रहते हैं रिलेशनशिप में
पुरुष सिलिकॉन डॉल को अपने साथ लेकर चलते हैं। चाहे फिल्म देखनी हो या पार्क जाना हो। इस तस्वीर में ली चेन नाम का यह 58 वर्षीय व्यक्ति अपनी डॉल के साथ घूमने जा रहा है।
ऐसा नहीं है कि ये सिलिकॉन डॉल्स केवल बीवी बनती हैं। सोंग बो के पास कोई बेटी नहीं है लेकिन सिलिकॉन डॉल को वो अपनी बेटी की तरह रखते हैं।
तस्वीरें देख चौंक जाएंगे, महिलाएं नहीं इन्हें पसंद डॉल के साथ हैं रहते हैं रिलेशनशिप में
चीन में ये ट्रेंड चल निकला है कि महिला को लाइफ पार्टनर न चुनकर कई लोग प्लास्टिक की गुड़िया को ही अपने जीवन साथी के तौर पर खरीद रहे हैं। तस्वीर में दिख रहे जोहांग फान ने भी अपने लिए लाइफ पार्टनर खरीदी है। 36 वर्षीय जहांग फान बीजिंग के स्टोक ट्रेडर हैं फान ने कहा वह अपनी डॉल का पूरे सम्मान के साथ ख्याल रखते हैं। फान गुड़िया के लिए ज्वैलरी भी खरीदते हैं और जब कहीं घूमने जाते हैं तो डॉल के साथ फोटो भी लेते हैं।
तस्वीरें देख चौंक जाएंगे, महिलाएं नहीं इन्हें पसंद डॉल के साथ हैं रहते हैं रिलेशनशिप में
जब सफर पर निकलते हैं तो गुड़िया को भी साथ लेकर जाते हैं। इन्हें लगता है गुड़िया की इनसे ज्यादा देखभाल कोई नहीं कर पाएगा।