शायद आप यह नहीं जानते कि धरती पर ऐसा स्थान भी हैं जहां एक रात 2 महीने के बराबर है। जी हां, यहां की रातें हमारी यहां की रातों के जैसी नहीं है। यहां पूरे दो महीने तक आसमान में अंधेरा छाया रहता है। चलिए बतातें है आपको इस प्लेस के बारे में...
दुनिया की ऐसी जगह जहां 2 महीने रहती है रात, जानिए कैसे चलती है वहां जिंदगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस स्थान का नाम नोरिल्स्क (Norilsk) है। यह रूस में है। यहां इतनी अधिक सर्दी पड़ती है कि के समय यहां करीब 2 महीने बिल्कुल अंधेरा रहता है। 2 महीने लोगों को घर में रहना पड़ता है।
साल के अधिक दिन यहां पर ठंड रहती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक साल के 130 दिन यहां बर्फबारी होती है। इस तरह के हालात होने के कारण लोग अलग-अलग तरह की जिंदगी जीने को मजबूर है।
यहां पर बाकी शहरों की तरह काम भी नहीं होता। तस्वीरें देखकर ही आप अंदाजा लगा लीजिए कि आखिर यहां लोग कैसे गुजर-बसर करते होंगे।
भारत में कुछ ही महीने ठंड पड़ती है। अभी ठंड खत्म हो गई है और गर्मी ने दस्तक दे दी है। वहीं, दुनिया में कई जगहें एेसी हैं जहां पर अभी भी ठंड पड़ रही है।
जी हां, साइबेरिया का नोरिल्स्क को दुनिया की सबसे ठंडी जगह माना जाता है। जब नॉर्मल दिनों में यहां का तापमान -10 डिग्री रहता है तो सोचिए सर्दियों में यहां का क्या हाल रहता होगा।
जिस समय यहां कड़ाके की ठंड पड़ती है, उस वक्त यहां का तापमान माइनस 55 डिग्री तक पहुंच जाता है।
ठंडा होने के साथ इस शहर की एक और खास बात है। यहां पर बच्चों के लिए खेलने के लिए जगह तक नहीं होती। बेहद खराब मौसम होने के कारण भी लोग यहां आराम से रहने की कोशिश करते हैं।
लोग अपना ज्यादातर वक्त घर में बिताना बिताते हैं।