फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज रात होगी यह अनोखी घटना जब हरा हो जाएगा आसमान, कुछ लोग ही देख पाएंगे इसे

Fri, 16 Feb 2018 07:46 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 16 Feb 2018 07:46 PM IST
विज्ञापन
UK To Witness Colorful Sky Due To Celestial Phenomenon Northern Lights Or Aurora Borealis
Northern Lights

सूरज ढलने के बाद जो आसमान अमूमन काला दिखता है, आज रात रंग-बिरंगा दिखेगा। देखने में लगेगा कि बादलों के पीछे से कोई हरे, बैंगनी और पीले रंग का टॉर्च जला रहा हो। यह एक खगोलीय घटना है जिसे ऑरोरा बोरियालिस या फिर नॉर्थर्न लाइट्स भी कहते हैं।

UK To Witness Colorful Sky Due To Celestial Phenomenon Northern Lights Or Aurora Borealis
Northern Lights

क्या होता है ऑरोरा बोरियालिस
धरती के तीन भाग होते हैं-क्रस्ट, मैंटल और कोर। क्रस्ट वह हिस्सा होता है जिसपर पूरी दुनिया यानी हम सब बसे हैं। क्रस्ट के नीचे वाला हिस्सा मैंटल कहलाता है और सबसे गहरा है कोर। इस 'कोर' में मैग्नेटिक फील्ड बनता है। जब यह बहुत प्रभावशाली होती है तो मैग्नेटिक फील्ड धरती के आस-पास के हिस्सों तक में फैल जाता है। 

ऐसे में जब सूरज से बड़ी संख्या में निकलने वाले अणु पृथ्वी के वायुमंडल से टकराते हैं तो वायुमंडल में मौजूद गैसों के अणु से होकर गुजरे के कारण वे चमकने लगते हैं। इसी वजह से आसमान रंग-बिरंगा दिखने लगता है। इस घटना को ऑरोरा बोरियालिस कहते हैं। 

UK To Witness Colorful Sky Due To Celestial Phenomenon Northern Lights Or Aurora Borealis
Northern Lights

इन्हें मिलेगा मौका
ऑरोरा बोरियालिस लैटिन शब्द है जिसका अर्थ होता है 'डॉन ऑफ द नॉर्थ' यानी उत्तर दिशा की भोर। वैसे तो यह घटना सितंबर से मार्च महीने के बीच कई बार होती है। लेकिन भारत में रहने वाले लोगों को इस खूबसूरत नजारे को देखने का मौका सिर्फ वीडिया या तस्वीरों में भी मिलता है। ऐसा इसलिए क्योंकि भारत भूमध्य रेखा (equator) के करीब है और ऑरोरा बोरियालिस ध्रुव बिन्दु (Pole) के पास ही होता है। 

आज रात ऑरोरा बोरियालिस यूनाइटेड किंगडम, स्कॉटलैंड में देखने को मिलेगा। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed