{"_id":"5aed3a764f1c1b3c0a8b8184","slug":"photos-viral-on-social-media-of-a-railway-station-design-school","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यहां ट्रेन के डिब्बों में लगती है स्कूल के बच्चों की क्लास, हकीकत जानकर दंग रह जाएंगे आप","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
यहां ट्रेन के डिब्बों में लगती है स्कूल के बच्चों की क्लास, हकीकत जानकर दंग रह जाएंगे आप
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 05 May 2018 03:08 PM IST
विज्ञापन
train design school
आप सोच रहे होंगे कि यह कोई ट्रेन है जिसमें स्कूल के बच्चे जा रहे हैं। लेकिन हकीकत कुछ और है, जो आपको इस खबर को पढ़ने के बाद ही पता चलेगी। दरअसल, यह कोई ट्रेन नहीं है। क्यों चौंक गए न जानकर... असल में आपको जो तस्वीर नजर आ रही है वह सिर्फ आपकी आंखों को धोखा दे सकती है। एकबारगी देखने में यह कहीं से भी किसी स्कूल की क्लास तो नहीं ही लगती।
train design school
जी हां, यह ट्रेन नहीं बल्कि एक स्कूल का बरामदा है। यह देखने में किसी रेलवे स्टेशन जैसा नजर आता है। अलवर का यह स्कूल इन दिनों इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। इसकी तस्वीरें देखकर हर कोई दंग रह जाता है।
train design school
स्कूल का बरामदा बिलकुल रेलवे स्टेशन जैसा नजर आता है। आप दूर से इस स्कूल को देखेंगे तो यही लगेगा कि रेलवे स्टेशन पर ट्रेन खड़ी है। स्कूल के बरामदे में लगे पिलर भी इस तरह से पेंट किए गए हैं कि जैसे स्टेशन पर लगे लोहे के पिलर हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
train design school
इस पूरे स्कूल को बेहतरीन तरीके से डिजाइन किया गया है। अलवर की एजुकेशन एक्सप्रेस में सवार इस राजकीय माध्यमिक विद्यालय में 450 बच्चे पढ़ते हैं।
विज्ञापन
train design school
स्कूल को जब रेलवे स्टेशन जैसा लुक देने का प्रस्ताव रखा गया तो यह बच्चों को भी बेहद पसंद आया और अब देखिए यह राजकीय माध्यमिक विद्यालय रेलवे स्टेशन के रूप में कैसा नजर आता है। है न शानदार... बच्चों को इस रेल में बैठना पसंद है। आपकी जानकारी के लिए बता दें सोशल मीडिया पर केरल में एक स्कूल को पहले ऐसा लुक दिया गया था।