फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जीते जी ताबूत में रहते हैं यहां के लोग, कारण जानकर शर्तिया डर जाएंगे

Tue, 31 Jan 2017 05:30 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 31 Jan 2017 05:30 PM IST
विज्ञापन
People In Hong Kong Are Forced To Live In Coffin Homes
ताबूत में भला कौन रहना चाहेगा। वहां तो मरने के बाद सबको जाना है लेकिन कुछ लोग जीते जी ताबूत में रहने को मजबूर हैं। इनकी कुछ ऐसी मजबूरी है कि ये ताबूत में रहने के लिए भी किराया देते हैं।


हांगकांग दुनिया का सबसे महंगा शहर कहा जाता है। बढ़ते कारोबार ने इस जगह को इतना महंगा बना दिया है कि वहां ब्रेड भी 300 रुपये की मिलती है। जब ब्रेड इतनी महंगी हो तो सोचिए कि रहने की हालत क्या होगी। हांगकांग में घरों की कीमतें आसमान छू रही हैं जिसकी वजह से लोग कॉफिन में रहने को मजबूर हैं।
People In Hong Kong Are Forced To Live In Coffin Homes
वहां लोगों के लिए खुद का घर खरीद पाना तो किसी सपने से कम नहीं हैं। हालात यह हैं कि लोग किराया भी नहीं दे सकते। इसलिए वो एक पिंजरे में रहते थे और उसी में खाते-सोते थे।
People In Hong Kong Are Forced To Live In Coffin Homes
पिंजरे वाले घर के बाद अब लोग एक कॉफिन में रहने को मजबूर हैं। वहां इन्हें कॉफिन होम्स कहा जाता है। 1.9 मीटर के ये ताबूत इतने छोटे हैं कि एक इंसान से ज्यादा इसमें कोई नहीं रह सकता। इन घरों में सही तरीके से लेटने की भी जगह नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
People In Hong Kong Are Forced To Live In Coffin Homes
हैरानी की बात यह है कि लोग इन घरों का 15 हजार तक किराया दे रहे हैं। 15 हजार किराया देने के बावजूद इन्हें रहने के लिए एक कमरा तक नहीं मिलता है।
विज्ञापन
People In Hong Kong Are Forced To Live In Coffin Homes
हांगकांग में ज्यादातर लोग इसी तरह से रह रहे हैं। कई लोगों ने तो फ्लैट्स के अंदर ही ये कॉफिन जैसे घर बना दिए गए हैं ताकि घरों की किल्लत कम हो सके। हांगकांग की सरकार के मुताबिक कम से कम 2 लाख लोग इस तरह से रह रहे हैं।

संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि लोगों का ऐसे घरों में रहना उनका अपमान है। सभी को सम्मान के साथ रहने का हक है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed