फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इसलिए ब्रह्मा जी का भारत में है सिर्फ एक मंदिर, मिला था श्राप

Wed, 16 Nov 2016 04:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Wed, 16 Nov 2016 04:54 PM IST
विज्ञापन
only one temple of god Brahma in india
- फोटो : WordPress.com
 

भगवान ब्रह्मा का एकमात्र मंदिर राजस्थान के प्रसिद्ध तीर्थ पुष्कर में स्थित है। इस मंदिर में देश विदेश से लाखों की संख्या में लोग दर्शन करने पहुंचते हैं। ब्रह्मा जी का भारत में एक मंदिर होना कोई संयोग की बात नहीं है, बल्कि उन्हें एक ऐसा श्राप दिया गया था जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे।
only one temple of god Brahma in india
भगवान ब्रह्मा को खुद उनकी पत्नी सावित्री ने श्राप दिया था। हिन्दू धर्मग्रन्थ पद्म पुराण के अनुसार जब धरती वज्रनाश नामक राक्षस का कहर झेल रही थी। तब ब्रह्मा जी ने उस राक्षस का वध कर दिया। लेकिन उस दौरान उनके हाथों से तीन जगह पर कमल गिर गए और वहां तीन झीलें बन गई। तब से उस जगह का नाम पुष्कर पड़ गया। इस वक्त ब्रह्मा जी ने संसार के लिए एक यज्ञ करने का फैसला किया। 
only one temple of god Brahma in india
ब्रह्मा जी ने पुष्कर में यज्ञ शुरु किया लेकिन उनकी पत्नी सावित्री के तय समय पर न पहुंचने की वजह से उन्होनें गुर्जर समुदाय की एक लड़की 'गायत्री' से विवाह कर कर लिया और यज्ञ शुरु किया। उसी दौरान सावित्री वहां पहुंच गई और ब्रह्मा जी पर क्रोधित हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
only one temple of god Brahma in india
सावित्री ने ब्रह्मा जी को श्राप दिया कि देवता होने के बावजूद कभी भी उनकी पूजा नहीं होगी। सावित्री के दिए श्राप को सभी देवताओं ने वापस लेने के लिए कहा और ऐसा करने के पीछे का कारण बताया। सावित्री गुस्सा शांत होने के बाद ब्रह्मा जी की धरती पर सिर्फ पुष्कर में ही आपकी पूजा होने की बात कही। साथ ही ये भी कहा कि अगर कोई इस जगह के अलावा धरती पर ब्रह्मा जी का मंदिर बनाएगा तो उसका विनाश हो जाएगा।
विज्ञापन
only one temple of god Brahma in india

वहीं पुष्कर में ब्रह्मा जी के मंदिर का निर्माण कब हुआ ये कोई नहीं जानता। लेकिन ऐसा कहते हैं की एक हजार साल पहले एक राजा ने इस मंदिर के पुराने ढांचे को दोबारा जीवित किया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed