दुनियाभर के वैज्ञानिकों ने अब तक कई अद्भुत खोजें की हैं, लेकिन चीन के गुआंगशी में हाल ही में की गई एक खोज ने वैज्ञानिकों को भी चौंका दिया है। दरअसल, इसी साल कुछ चीनी वैज्ञानिक गुआंगशी के पहाड़ों से होकर गुजर रहे थे, तभी उन्हें पहाड़ों के बीच में एक रहस्यमयी गड्ढा दिखा, जिसने सबके होश उड़ा दिए।
2 of 7
Mysterious sinkhole
- फोटो : social media
हालांकि कुछ फीट चौड़े इस रहस्यमयी गड्ढे को देखकर वैज्ञानिक इतना तो समझ गए थे कि वो कोई ज्वालामुखी का मुंह नहीं था, लेकिन उनके मन में कई तरह के सवाल उठने लगे। मसलन, इस पहाड़ पर आखिर इतना बड़ा गड्ढा कैसे हो गया और इसके नीचे आखिर कौन सा राज छुपा है? इसी का जवाब ढूंढने के लिए उन्होंने गड्ढे के अंदर जाने का फैसला किया।
3 of 7
Mysterious sinkhole
- फोटो : social media
वैज्ञानिकों की 19 लोगों की टीम में से दो लोगों ने पहले अंदर जाने का फैसला किया और रस्सी के सहारे नीचे उतरने लगे, लेकिन गहराई थी कि खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही थी। फिर भी दोनों वैज्ञानिक जान हथेली पर लेकर नीचे उतरते जा रहे थे कि कहीं तो इस रहस्यमयी गड्ढे की सतह नजर आएगी।
4 of 7
Mysterious sinkhole
- फोटो : social media
आखिरकार 400 फीट की गहराई में जाने के बाद वैज्ञानिकों को कुछ रोशनी दिखाई दी और वो थोड़ी देर में ही वहां पर पहुंच गए। सतह पर पहुंचने के बाद जब उन्होंने वहां मौजूद पेड़-पौधों को हटाकर आगे का नजारा देखा तो उनके होश ही उड़ गए। दरअसल, पहाड़ के नीचे एक विशालकाय गुफा थी। अब उन्हें ये समझते तनिक भी देर न लगी कि जिस पहाड़ के नीचे वो आए थे, वो तो अंदर से पूरा खोखला है और उनकी बाकी टीम सिर्फ उसकी ऊपरी परत पर खड़ी थी।
5 of 7
Mysterious sinkhole
- फोटो : social media
हालांकि सतह पर पहुंचने और विशालकाय गुफा को देखने के बाद दोनों वैज्ञानिकों ने टीम के बाकी सदस्यों को भी नीचे बुलाया और फिर उनकी खोजबीन शुरू हो गई। जैसे-जैसे वो गुफा के अंदर बढ़ते जा रहे थे, वैसे-वैसे उन्हें गुफा के बारे में कई चौंकाने वाली बातें सामने आ रहीं थीं।