{"_id":"59fd68784f1c1b59678b985f","slug":"man-fired-due-to-overtime-at-barcelona","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रमोशन के चक्कर में कंपनी में करने लगा ज्यादा काम, गंवानी पड़ गई जॉब","category":{"title":"World of Wonders","title_hn":"ऐसा भी होता है","slug":"world-of-wonders"}}
प्रमोशन के चक्कर में कंपनी में करने लगा ज्यादा काम, गंवानी पड़ गई जॉब
amarujala.com- Presented by: राजेश सैनी
Updated Sat, 04 Nov 2017 12:54 PM IST
विज्ञापन
demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कभी सुना है कि किसी कंपनी ने अपने ऐसे मुलाजिम को काम से निकाल दिया हो जो उसके लिए ज्यादा काम कर रहा था। सुनकर हैरानी तो जरूर हुई होगी...
demo
दरअसल, आपका सोचना होंगा कि कर्मचारी अपने वर्किंग ऑवर से ज्यादा काम करता है तो निश्चित तौर पर उसको प्रमोशन मिलना चाहिए। लेकिन भैया ये मामला तो अपवाद बन गया है। यहां एक आदमी को अपनी कंपनी के लिए ज्यादा काम करना मंहगा पड़ गया। उसे इसके बदले नौकरी से निकाला जा चुका है। ये ऐसी खबर है, जिसे जानने के बाद आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि सच में ऐसा हो सकता है।
demo
दरअसल, स्पेन के बार्सिलोना में एक कर्मचारी को ज्यादा काम करने के कारण अपनी जॉब गंवानी पड़ गई। कंपनी में ज्यादा काम करके वह कर्मचारी सोच रहा था कि इस बार वह बेस्ट इंप्लॉई का अवॉर्ड जितेगा, लेकिन हुआ इसका उल्टा और उसे अपनी जॉब भी गंवानी पड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
demo
बताया जा रहा है कि इस कर्मचारी का नाम जीन पी है और वह सुपरमार्केट कर्मचारी था। उसकी बर्खास्तगी का प्रमुख कारण यहीं था कि वह काफी ज्यादा काम करता था। उसका रूटीन बन गया था कि वह ऑफिस जल्दी आता था और वर्किंग ऑवर खत्म होने के बाद भी ऑफिस में रूक कर काम करता रहता था। इस कर्मचारी ने अब फैसला किया है वह ‘लिडल’ के अपने पूर्व मालिकों के खिलाफ मुकदमा दायर करेगा।
विज्ञापन
demo
metro.co.uk की रिपोर्ट के मुताबिक, समर्पित प्रबंधक नियमित रूप से बार्सिलोना स्थित अपने ऑफिस की शाखा में 5 बजे तक पहुंच जाता था और शिफ्ट ओवर होने के बाद भी काम करता रहता था। लेकिन उसे नहीं मालूम था कि उसे बदले में ये मिलेगा। कंपनी ने अवैतनिक ओवरटाइम पर कंपनी के नियमों का उल्लंघन करने और अकेले स्टोर में रहने के लिए जीन पी को काम से निकाल दिया। यह दोनों चीजें कंपनी के नियमों के खिलाफ थीं।