फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां एक जोड़ी जूते रखने जितनी जगह की कीमत है इतनी, सुनकर कलेजा हिल जाएगा

Fri, 01 Jun 2018 08:02 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 01 Jun 2018 08:02 AM IST
विज्ञापन
Know about the world most expensive Property
expenesive property
आज हम आपके लिए जानकारी के भंडार में से एक रोचक खबर लेकर आए हैं। इसके बारे में जानकर आप भी चौंक जाएंगे। दरअसल, हम आज आपको दुनिया की कुछ ऐसी प्रॉपर्टी के बारे में बताएंगे जो सबसे महंगी है।  


मुंबई में सबसे महंगी चीज रहने की जगह है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि देश के सबसे महंगे प्रॉपर्टी बाजार में मुंबई के 4 फ्लैट भी है जो 240 करोड़ रुपए में बिक चुके हैं। जी हां, मुंबई के नेपियनसी रोड पर रुनवाल ग्रुप प्रोजेक्ट में 28 से 31 वे फ्लोर के बीच 4 फ्लैट 240 करोड़ में खरीदे गए हैं। इस हिसाब से एक वर्ग फुट की कीमत 1.2 लाख रुपए होती है। मतलब जितनी जगह में आपके एक जोड़ी जूता आता हैं उतनी जगह की इस फ्लैट में कीमत 1.2 लाख रुपए है। ये टावर मुंबई में किलाचंद हाउस के पास है।

चलिए आज हम आपको दुनिया की सबसे महंगी प्रॉपर्टी के बारे में बताते हैं। इन्हें खरीदने का सपना हर किसी का होता है, लेकिन कम ही लोगो का ये ख्वाब पूरा हो पाता है। यकीनन आपको इसके बारे में जानकर जरूर हैरानी होगी। स्टोरी में हम दुनिया के सात सबसे महंगे घरों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में...
Know about the world most expensive Property
antila
एंटिला, मुंबई 
दुनियाभर में सबसे महंगे घरों में से एक भारत में है। इस बारे में शायद आपको जानकारी होगी कि यह रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अम्बानी का घर है जो मुंबई में स्थित है। एंटीला 4 लाख स्क्ववेयर फीट में बना हुआ है। लेकिन जब बात आती है इस घर की कीमत को तो हम में से कम ही लोग इस घर की सही कीमत जानते होंगे।  

आपकी जानकारी के लिए बता दें इसकी कीमत लगभग 10000 करोड़ है। एंटीला में कुल 27 फ्लोर हैं जिनमें से 6 पर पार्किंग बनी है और तीन पर हैलीपेड। इस घर में आप जितनी भी आलीशान चीजें सोच सकते हैं वे सब मौजूद हैं। 

 
Know about the world most expensive Property
नील नियामिया बे एयर स्पेस होम
नील नियामिया बे एयर स्पेस होम, लॉस एंजेलिस
यह खूबसूरत घर अमेरिका के लॉस एंजेलिस में स्थित है। लॉस एंजेलिस के सेन गैबरियल पहाड़ियों बीच बना यह घर अपनी खूबसूरती के चलते सबसे अलग दिखाई देता है। हैलिपैड, स्वीमिंग पूल, कैसीनो सब कुछ तो है इस घर में... अब जब एक ही छत के नीचे इतना कुछ होगा तो सोचिए वह घर कैसा दिखता होगा। तस्वीर में देखकर ही आपको समझ आ जाएगा कि वाकयी इस घर में इतना कुछ होगा।   

इस घर की लोकेशन ने इसे दुनिया की सबसे महंगी जगह बना दिया है। इस घर की कीमत 500 मिलियन डॉलर है। आपकी जानकारी के लिए बता दें यह घर 100,000 वर्ग फीट में बना है। इसे आर्किटेक्ट पॉल मैक्लेन ने तैयार किया है। घर में मेहमानों के अच्छा खासा स्पेस मेंटेन किया गया है। इस घर में 30 बेडरूम हैं। सिर्फ इतना ही नहीं घर के मुख्य परिसर तीन अतिरिक्त छोटे घर भी इसी सम्पत्ति में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Know about the world most expensive Property
ले पेटील्स बुलल्स, कोटे डी अजूर
ले पेटील्स बुलल्स, कोटे डी अजूर 
इस घर की कीमत 455 मिलियन डालर है। यह घर 1200 वर्ग फिट में फैला है। इस जगह के मालिक हैं, दुनिया के मशहूर फैशन डिजाइनर पियरे कार्डिन।फैशन डिजाइनर पियरे कार्डिन ने जब अपना घर 300 मिलियन पाउंड में बेचने की घोषणा की तो यह जबरदस्त चर्चाओं में आया था। बता दें एक शानदार रिसॉर्ट के जैसा नजर आने वाला यह घर हॉलीवुड की कई फिल्मों का भी हिस्सा रह चुका है। 
विज्ञापन
Know about the world most expensive Property
टूर डी ऑडेन सायंटहाउस
टूर डी ऑडेन सायंटहाउस, मोनाको 
यह दुनिया के सबसे मंहगे अपार्टमेंट में शुमार है। बता दें यह एक पेंटहाउस है जो मोनाको में स्थित है। यह अपार्टमेंट 560 फीट की उंचाई पर स्थित है। इसमें पांच मंजिले हैं लेकिन इसे खरीदना सबके बस की बात नहीं और इसकी कीमत 330 मिलियन डालर है। यह दुनिया के सबसे महंगे और खूबसूरत घरों में से एक है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed