फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या आपने देखी है रोबोट्स की रहस्मयी दुनिया, हम कराते हैं रूबरू

Sun, 19 Nov 2017 12:39 PM IST
मनोरंजन डेस्क, अमर उजाला
मनोरंजन डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 19 Nov 2017 12:39 PM IST
विज्ञापन
know about mysterious world of robots

कोई फोन कॉल रिसिव करता है। कोई ट्रंपेट बजाता है। कोई बीमार बच्चों की मदद करता है। रोबोट की इस दुनिया में रहस्य भी है, रोमांच भी है और एक नई दुनिया के बस जाने के संकेत भी हैं।



1-हैरी- ट्रंपेट बजाता यह रोबोट
टोयोटा ने हैरी नाम का एक रोबोट बनाया, जिसे काम दिया ट्रंपेट बजाने का। आप सोचेंगे कि क्या सच में रोबोट ट्रंपेट बजा सकता है? तो जवाब है हां और वह स्पीकर के पीछे से आपको चौंका भी सकता है। हैरी अपने लचीले होठों से हवा फूंक कर ट्रंपेट के वॉल्व को हिट करता है, जिससे एकदम सटीक सुर निकलते हैं।

Trending Videos
know about mysterious world of robots
- फोटो : You tube

2- कैस्पर-सोशल रोबोट
कैस्पर को ऑटिज्म पीड़ित बच्चों के लिए बनाया गया है। ऐसे बच्चे आमतौर पर अपने आसपास के लोगों के भाव और भावनाएं समझ नहीं पाते। कैस्पर अपने हाव-भाव से ऐसे बच्चों को संवाद के नए तरीके सिखाता है, ताकि वे दुनिया से जुड़ सकें। कैस्पर बच्चों की शारीरिक गतिविधियों को समझता है और उन्हें अपनी भावनाएं व्यक्त करने में मदद करता है। 

know about mysterious world of robots

3-टेलेनॉयड-कम्यूनिकेशन एंड्रॉयड
कैस्पर द फ्रेंडली घोस्ट (फिल्म का किरदार) तो जानते हैं न आप? यह उसी की तरह दिखने वाला रोबोट है। हालांकि, यह दिखने में थोड़ा डरावना है, लेकिन इसे बनाने का उद्देश्य बहुत अच्छा है। इसका काम है आपके फोन कॉल को रिसीव करना। यह कॉलर को आवाज और बातचीत के अंदाज को रिकॉर्ड कर लेता है और उसे मिमिक्री के साथ पेश करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
know about mysterious world of robots

4-कोडोमोरॉयड-कम्यूनिकेशन एंड्रॉयड
पहली नजर में यह आपको असल लड़की की तरह दिख सकता है, लेकिन यह एक रोबोट है, जो दुनिया के चंद हू-ब-हू इंसान जैसे दिखने वाले रोबोट्स में शामिल है। यह समाचार वाचक का काम करता है। यह शब्दों में छिपे अर्थ को समझकर पूरे भावों के साथ खबरें पढ़ता है ताकि आप खबरों से अपने आप को जुड़ा महसूस कर सकें।

विज्ञापन
know about mysterious world of robots

5-रीम- सर्विस रोबोट
स्पेन में ईजाद रीम एक सर्विस रोबोट है, जो प्रदर्शनी, प्रचार जैसे कार्यक्रमों में इस्तेमाल होता है। इसे होस्ट की तरह प्रोग्राम किया जा सकता है, जो आपके मेहमानों का स्वागत करने से लेकर उनके साथ घूम सकता है। यह कहीं भी जा सकता है। इसके सीने पर माउंटेड टचस्क्रीन होती है, जहां से इसे कमांड किया जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed