कोई फोन कॉल रिसिव करता है। कोई ट्रंपेट बजाता है। कोई बीमार बच्चों की मदद करता है। रोबोट की इस दुनिया में रहस्य भी है, रोमांच भी है और एक नई दुनिया के बस जाने के संकेत भी हैं।
क्या आपने देखी है रोबोट्स की रहस्मयी दुनिया, हम कराते हैं रूबरू
2- कैस्पर-सोशल रोबोट
कैस्पर को ऑटिज्म पीड़ित बच्चों के लिए बनाया गया है। ऐसे बच्चे आमतौर पर अपने आसपास के लोगों के भाव और भावनाएं समझ नहीं पाते। कैस्पर अपने हाव-भाव से ऐसे बच्चों को संवाद के नए तरीके सिखाता है, ताकि वे दुनिया से जुड़ सकें। कैस्पर बच्चों की शारीरिक गतिविधियों को समझता है और उन्हें अपनी भावनाएं व्यक्त करने में मदद करता है।
3-टेलेनॉयड-कम्यूनिकेशन एंड्रॉयड
कैस्पर द फ्रेंडली घोस्ट (फिल्म का किरदार) तो जानते हैं न आप? यह उसी की तरह दिखने वाला रोबोट है। हालांकि, यह दिखने में थोड़ा डरावना है, लेकिन इसे बनाने का उद्देश्य बहुत अच्छा है। इसका काम है आपके फोन कॉल को रिसीव करना। यह कॉलर को आवाज और बातचीत के अंदाज को रिकॉर्ड कर लेता है और उसे मिमिक्री के साथ पेश करता है।
4-कोडोमोरॉयड-कम्यूनिकेशन एंड्रॉयड
पहली नजर में यह आपको असल लड़की की तरह दिख सकता है, लेकिन यह एक रोबोट है, जो दुनिया के चंद हू-ब-हू इंसान जैसे दिखने वाले रोबोट्स में शामिल है। यह समाचार वाचक का काम करता है। यह शब्दों में छिपे अर्थ को समझकर पूरे भावों के साथ खबरें पढ़ता है ताकि आप खबरों से अपने आप को जुड़ा महसूस कर सकें।
5-रीम- सर्विस रोबोट
स्पेन में ईजाद रीम एक सर्विस रोबोट है, जो प्रदर्शनी, प्रचार जैसे कार्यक्रमों में इस्तेमाल होता है। इसे होस्ट की तरह प्रोग्राम किया जा सकता है, जो आपके मेहमानों का स्वागत करने से लेकर उनके साथ घूम सकता है। यह कहीं भी जा सकता है। इसके सीने पर माउंटेड टचस्क्रीन होती है, जहां से इसे कमांड किया जा सकता है।