बच्चों के लिए मां जितनी जरुरी होती है उतना ही पिता का भी साथ जरुरी होता है। लेकिन एक कस्बा ऐसा भी है जहां पैदा होने वाले बच्चों को उनके पिता के बारे में कुछ पता नहीं होता यहां तक की उकी मां भी नहीं जानती कि आखिर उन बच्चों का पिता कौन है।
फिलीपीन्स में एंजिल्स सिटी यहां का सबसे बड़ा रेड लाइट एरिया है। इस पूरे कस्बे में यौन-कर्मी रहते हैं। चौंकाने वाली बात है कि ये फिलीपीन्स का जाना माना टूरिस्ट स्पॉट भी है।
एंजिल्स सिटी की कुल आबादी लगभग साढ़े तीन लाख के आस-पास है। लेकिन इन लोगों के अलावा यहां सिर्फ पर्यटक ही नजर आते हैं।
यहां ऐसे बच्चे भी रहते हैं जिनके जन्म के बाद ये पता नहीं चल पाता है कि उनका पिता कौन है।
हर साल चालीस लाख से ज्यादा विदेशी यात्री फिलीपीन्स आते हैं। इनमें से ज्यादातर यात्री ऑस्ट्रेलियाई होते हैं। लेकिन जब यहां काम करने वाली महिलाएं प्रेग्नेंट हो जाती हैं तो बच्चे को जन्म देने के अवाला इनके पास कोई चारा नहीं रहता।