{"_id":"5a2fbf834f1c1b001c8b85cd","slug":"harrowing-footage-captured-of-death-when-chinese-rooftopper-doing-stunt-for-selfie","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सेल्फी के शौक में गंवा दी जान, गगनचुंबी इमारतों पर चढ़कर लेता था खतरनाक तस्वीरें","category":{"title":"World of Wonders","title_hn":"ऐसा भी होता है","slug":"world-of-wonders"}}
सेल्फी के शौक में गंवा दी जान, गगनचुंबी इमारतों पर चढ़कर लेता था खतरनाक तस्वीरें
amarujala.com, Presented by: राजेश सैनी
Updated Wed, 13 Dec 2017 09:45 AM IST
विज्ञापन
rooftopper
क्या सेल्फी का शौक भी जानलेवा हो सकता है..? इस बात को समझाने के लिए ये उदाहरण काफी रहेगा। चीन में गगनचुंबी इमारतों पर चढ़कर खतरनाक सेल्फी लेने का शौक रखने वाला एक इंसान आज इस दुनिया में नहीं है। दरअसल, अपने इसी शौक को पूरा करने के चक्कर में युवक ने अपनी जान गवा दी।
rooftopper
हाल ही में उसकी मौत का ये वायरल वीडियो सामने आया है, जिसमें ये शख्स चीन की 62 मंजिला Huayuan International Centre की इमारत से स्टंट के दौरान नीचे गिर जाता है।
rooftopper
'वू यॉन्गिंग' नामक 26 वर्षीय यह युवक अपनी ही मौत का वीडियो बना गया। अक्सर ऐसी इमारतों की छत पर जाकर ये शख्स रोंगटे खड़े कर देने वाली सेल्फी लेता था, लेकिन इसका यही शौक इसकी मौत का कारण बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
rooftopper
'वू यॉन्गिंग' Huayuan International Centre की इमारत पर पहुंचकर वहां से खतरनाक सेल्फी लेना चाहते थे। उन्होंने वहां पहले कैमरा फिट किए और बिल्डिंग से नीचे लटक गए लेकिन ये उनकी आखिरी सेल्फी साबित हुई।
विज्ञापन
rooftopper
वू यॉन्गिंग हर बार की तरह इस बार भी फुल कॉन्फिडेंस के साथ बिल्डिंग से नीचे लटक गया लेकिन इस बार वह बिल्डिंग पर दौबारा ऊपर न सका। देखते ही देखते वू अपनी बिल्डिंग पर वापस ऊपर चढ़ने की हिम्मत हार जाते हैं और फिर...
आगे की स्लाइड्स में देखें इस शख्स की मौत का वीडियो...
आगे की स्लाइड्स में देखें इस शख्स की मौत का वीडियो...