फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

500 साल पुरानी चीन की दीवार में दरार, मरम्मत का चल रहा था काम और बारिश ने किया ऐसा हाल

Fri, 03 Aug 2018 04:23 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 03 Aug 2018 04:23 PM IST
विज्ञापन
Great wall of china sections collapse in rain
great wall of china
ग्रेट वॉल ऑफ चाइना पर मरम्मत का काम चल रहा था लेकिन बारिश ने इस महान दीवार का ऐसा हाल कर दिया कि ये मामाल सुर्खियों में आ पहुंचा। दरअसल, दीवार का एक हिस्सा ढह गया है। बता दें इस दीवार को सात अजूबों में शामिल किया गया है। इसलिए इसे ग्रेट वॉल ऑफ चाइना नाम दिया गया है। हैरानी की बात यह है कि जो दीवार 500 साल पुरानी है उसकी मरम्मत नहीं की गई है, वह अभी भी सही सलामत है।
Great wall of china sections collapse in rain
great wall of china
आलोचकों कहते हैं कि इस दीवार को इतने साल में कुछ नहीं हुआ लेकिन जब से इस पर मरम्मत का काम शुरू हुआ है तब से चीन की इस महान दीवार को लगातार नुकसान पहुंच रहा है। इसका मतलब ये हुआ कि मरम्मत के काम ने इस दीवार को मजबूत बनाने की बजाय उल्टा कमजोर किया है। 



 
Great wall of china sections collapse in rain
The Great Wall of China
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि क्षतिग्रस्त हिस्सा शांशी प्रांत के दाइ काउंटी में ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण यानमेन पास के निकट है। बीते माह से इस क्षतिग्रस्त हिस्से को बंद कर दिया गया है और स्थानीय पर्यटन प्राधिकरण इसकी मरम्मत करवाने में जुटे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Great wall of china sections collapse in rain
great wall of china
आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि ये माउंटेन पास मिंग राजवंश के दौरान बनवाई गई थी और यह दाइ काउंटी के 20 किलोमीटर उत्तर में यानमेन पर्वत में स्थित है। इससे अलग ग्रेट वॉल के एक दूसरे निर्माण स्थल पर भी आलम ऐसा है। वहां भी हाल के दिनों में बारिश की वजह से दीवार गिरी है।

 
विज्ञापन
Great wall of china sections collapse in rain
great wall of china
यह जगह चीन की दूसरी सबसे बड़ी नदी ह्वांगहो यानी पीली नदी के पास है। चीन की दीवार करीब 21 हजा 200 किलोमीटर दूरी में फैली है और यह चीन के 15 प्रांतों से सटती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed