{"_id":"5a16a0e84f1c1b001c8b48a5","slug":"explosive-invention-a-man-build-lamborghini-in-seventeen-years","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इसे कहते हैं 'Bang-Bang आविष्कार', कबाड़ से बना दी इतनी महंगी कार","category":{"title":"World of Wonders","title_hn":"ऐसा भी होता है","slug":"world-of-wonders"}}
इसे कहते हैं 'Bang-Bang आविष्कार', कबाड़ से बना दी इतनी महंगी कार
amarujala.com, Presented by: राजेश सैनी
Updated Fri, 24 Nov 2017 11:32 AM IST
विज्ञापन
man build lamborghini
एक शख्स ने फिल्म में एक 'सुपर कार' को देखा। उसे वह कार इतनी पसंद आई कि वैसी ही कार पाने की ठान ली। लेकिन आड़े आई पैसों की तंगी। कार इतनी मंहगी थी कि वह उसे खरीदना अफॉर्ड नहीं कर सकते थे। लेकिन इसके बावजूद इस कार के लिए उनका प्यार कभी कम नहीं हुआ। और फिर कर दिया ये धमाकेदार अविष्कार...
man build lamborghini
अपने प्यार की नज़ीर पेश करने वाले इस शख्स का नाम है 'केन इमोफ'... ये अमेरिका के स्टेट विस्कॉन्सिन के रहने वाले है। केन ने हॉलीवुड की फिल्म 'केननबॉल रन' में इस कार को देखा था। इस कार को फिल्म में एक सूपर कार के रूप में दिखाया गया था। बस तभी से केन का दिल इस कार पर आ गया।
man build lamborghini
'लेम्बोर्गिनी कैंटैक' नाम की इस कार से उन्हें इतना प्यार हो गया कि वे इसके बिना रह नहीं पा रहे थे। लेकिन केन अपने इस प्यार को कैसे हासिल कर पाते। फिर उन्होंने इसे खुद अपने हाथों से बनाने का सोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
man build lamborghini
गौरतलब हो केन ने यह फैसला 1990 में लिया था। 2008 में जाकर केन ने पूरे तरीके से इस कार को तैयार कर लिया। इसमें उसके 17 साल लग गए। हैरान रह गए न ये जानकर...
विज्ञापन
man build lamborghini
ताज्जुब तो इस बात पर होती है कि उन्होंने कबाड़ से ये कार कैसे तैयार कर दी। दरअसल, केन एक इंजीनियर हैं, इसलिए उन्हें कार से जुड़ी नॉलेज पहले से ही थी।