फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मनुष्य नहीं ये थे दुनिया के पहले कलाकार, 64 हजार साल पहले यहां बनाई थी पेंटिंग

Sat, 24 Feb 2018 09:00 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 24 Feb 2018 09:00 AM IST
विज्ञापन
Experts claim Neanderthals were first artists on Earth not human
demo
मनुष्य दुनिया के पहले कलाकार नहीं थे। मनुष्यों की उत्पत्ति के पहले जिनका अस्तित्व इस धरती पर रहा उनके बारे में आपको  जानकारी नहीं होगी। इसके सबूत 64 हजार साल पुरानी पेंटिंग से मिलते हैं।  
Trending Videos
Experts claim Neanderthals were first artists on Earth not human
demo
जी हां, ये पेंटिंग बनाने वाले आदिमानव निएंडरथल ने कलाकारी सीख ली थी। हालिया शोध में यह दावा किया गया है। उन्होंने ही यह पेंटिंग बनाई थी। जर्नल साइंस में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक स्पेन की तीन गुफाओं में मिली कलाकृतियां 64 हजार साल से भी ज्यादा पुरानी हैं। ब्रिटेन की साउथंप्टन यूनिवर्सिटी के पुरातत्वविद क्रिस स्टैंडडिश ने कहा, हमारे शोध से पता चला है कि यह दुनिया की सबसे पुरानी गुफा कलाकृति है। 
Experts claim Neanderthals were first artists on Earth not human
demo
आधुनिक मानव के यूरोप पहुंचने से बीस हजार साल पहले बन चुकी थी यह पेंटिंग

यह आधुनिक मानवों के यूरोप पहुंचने से भी करीब बीस हजार साल पहले की है। इससे साबित होता है कि इसे इंसानों ने नहीं, बल्कि उनके पूर्वज निएंडरथल ने बनाया था। यानी निएंडरथल हमारी सोच से कहीं ज्यादा विकसित थे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Experts claim Neanderthals were first artists on Earth not human
demo
जानवरों की तस्वीरें

हिम युग की इस गुफा कलाकृति में जानवर, डाट और ज्यामितीय संकेत बने हुए हैं। इससे यह भी संकेत मिलता है कि आदिमानव आधुनिक मानवों की तरह सांकेतिक रूप से सोचा करते थे। 

 
विज्ञापन
Experts claim Neanderthals were first artists on Earth not human
demo
कौन थे निएंडरथल
यह होमो सैंपियंस यानी मनुष्य की एक प्रजाति थी जो विलुप्त हो चुकी है। जर्मनी के निअंडर में इनकी कुछ हड्डियां मिली हैं। इसलिए इन्हें निएंडरथल कहा जाता है। छोटे कद के ये आदिमानव 1.6 लाख साल पहले यूरोप, पश्चिम एशिया और अफ्रीका में पाए जाते थे। करीब 40 हजार साल पहले ये विलुप्त हो गए थे। माना जाता है कि आधुनिक मानवों ने ही इनका खात्मा कर दिया। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed