{"_id":"59f81e044f1c1bd7538ba3cf","slug":"doctor-shocked-to-found-so-many-iron-nails-in-patients-stomach","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मरीज के पेट से कुछ ऐसा निकला, हैरान हुए डॉक्टर बोले- ये जिंदा कैसे है'","category":{"title":"World of Wonders","title_hn":"ऐसा भी होता है","slug":"world-of-wonders"}}
मरीज के पेट से कुछ ऐसा निकला, हैरान हुए डॉक्टर बोले- ये जिंदा कैसे है'
amarujala.com- Presented by: राजेश सैनी
Updated Tue, 31 Oct 2017 01:09 PM IST
विज्ञापन
demo
इस धरती पर रोजाना कई घटनाएं ऐसी घटती हैं जो किसी करिश्में से कम नहीं कहलाती। ऐसी ही एक घटना कोलकाता मेडिकल कॉलेज ऐंड हॉस्पिटल में सामने आई है।
demo
यहां लंबे समय से पेट की बीमारी से जूझ रहे एक व्यक्ति की सर्जरी की गई तो डॉक्टर भी देखकर हैरान रह गए। उन्होंने इसे किसी चमत्कार से कम नहीं माना। दरअसल, इस आदमी के पेट से 639 लोहे की कीलें निकालीं गई। डॉक्टर बोले कि पता नहीं ये अब तक कैसे जिंदा रह पाया। ऐसे मामलों में बॉडी में प्लाज्मा-ऐल्बुमिन का असंतुलन हो जाता है जो आयरन के साथ शरीर में घुलने लगता है।
demo
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मरीज मानसिक बीमारी से पीड़ित है। फिलहाल, उसकी हालत बेहतर है। सर्जरी करने वाले डॉक्टर सिद्धार्थ बिस्वास ने बताया, '48 वर्षीय मरीज मनोरोगी है और रेग्युलर बेसिस पर 639 कीलें खा जाता था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
demo
उसके पेट में दर्द की शिकायत रहती थी और वह लगातार उल्टी भी करता था। उसे 2 हफ्ते पहले हॉस्पिटल लाया गया। हमने एंडोस्कोपी के बाद उसकी आंत में कई सारी कीलें पाईं।
विज्ञापन
demo
डॉक्टर बिस्वास ने बताया, पेशंट को शुक्रवार को भर्ती कराया गया था और उसे प्लाज्मा-ऐल्बुमिन का असंतुलन था। ऑपरेशन कराने में देर हो गई। सभी कीलें 2 इंच से बड़ी थीं और नुकीली थीं। शुक्र है कि कोई बड़ी समस्या नहीं हुई। मरीज की हालत अब काफी बेहतर है और उसे अभी परीक्षण में रखा गया है।