{"_id":"59aa74424f1c1b19278b4d56","slug":"do-you-want-to-stay-in-this-house-on-wheel-made-by-tiny-living","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अंदर से इतना प्यारा है यह घर, रहने का कर जाएगा दिल, देखें तस्वीरें","category":{"title":"World of Wonders","title_hn":"ऐसा भी होता है","slug":"world-of-wonders"}}
अंदर से इतना प्यारा है यह घर, रहने का कर जाएगा दिल, देखें तस्वीरें
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
Updated Sun, 03 Sep 2017 08:44 AM IST
विज्ञापन
Tiny House
- फोटो : Mintytinyhomes
अपना हो या किराए का घर वो जगह है जहां आप खुद को रीक्रियेट करते हैं। एक तरफ जहां पूरा परिवार एक ही कमरे में रहता है, वहीं दूसरी तरफ ऐसे लोग भी हैं जो महलनुमा घर होने के बावजूद आउटहाउस बनवाते हैं। दोनों ही श्रेणी में आने वाले लोगों को महीने या हफ्ते का कुछ वक्त अकेले या सिर्फ पार्टनर के साथ बिताना पसंद होगा। इस घर में शायद वो सारी खासियतें हैं जो एक आम से लेकर खास इंसान को इंप्रेस कर दे।
house
- फोटो : Mintytinyhomes
महज 160 स्क्वेयर फीट का यह घर 18 फुट ट्रेलर पर खड़ा किया गया जिसमें चक्के भी लगे हैं। बाहर से देखकर बेशक अंदाजा मुश्किल है कि आखिर इसके अंदर कोई आराम से कैसे रह सकता है! लेकिन जैसे ही आप अंदर झाकेंगे, आपके सभी सवालों का जवाब मिल जाएगा। इसका इंटीरियर इस तरह डिजाइन किया गया है कि कम से कम एक इंसान तो इस घर में आराम से रह सकता है।
पढ़ें: यहां समंदर किनारे रखा गया अनोखा फ्रिज, हर दिन सैकड़ों लोगों का भरता है पेट
पढ़ें: यहां समंदर किनारे रखा गया अनोखा फ्रिज, हर दिन सैकड़ों लोगों का भरता है पेट
House On Wheels
- फोटो : Mintytinyhomes
इसे 'डिजाइन विजार्ड' कंपनी टाइनी लिविंग ने तैयार किया है। यह केवल बाहर से ही प्यारा नहीं, बल्कि अंदर से भी दिलकश है। इंटीरियर को और भी ब्राइट और हवादार बनाने के लिए इसमें ढेर सारी खिड़कियां बनाई है।
पढ़ें: घर जाने के नाम पर नखरे कर रहा था यह डॉगी, मालिक ने अपनाई शानदार ट्रिक, देखें वीडियो
पढ़ें: घर जाने के नाम पर नखरे कर रहा था यह डॉगी, मालिक ने अपनाई शानदार ट्रिक, देखें वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन
House On Wheels
- फोटो : Mintytinyhomes
इस छोटे से घर में एक बेडरूम, किचन, बाथरूम, डाइनिंग स्पेस है। पूरा घर लकड़ी से बना है और इसमें जरूरत का हर सामान आपको मिल जाएगा।
विज्ञापन
House On Wheels
- फोटो : Mintytinyhomes
इस घर के हर हिस्से को इस तरह डिजाइन किया गया है कि इसे कई तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं। मसलन, मेन डोर के ऊपर बनाए गए इस स्पेस में आप पौधे रख सकते हैं या फिर सामान स्टोर कर सकते हैं।