{"_id":"59ae37594f1c1b81078b45c8","slug":"camden-born-without-hands-or-legs-calms-his-baby-brother-crying-by-giving-him-a-pacifier","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"VIDEO: हाथ पैर नहीं पर भाई के लिए ऐसा प्यार देख पिघल जाएगा आपका दिल","category":{"title":"World of Wonders","title_hn":"ऐसा भी होता है","slug":"world-of-wonders"}}
VIDEO: हाथ पैर नहीं पर भाई के लिए ऐसा प्यार देख पिघल जाएगा आपका दिल
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 05 Sep 2017 11:26 AM IST
विज्ञापन
प्यार की कोई भाषा नहीं होती। प्यार अनमोल होता है। जरूरी नहीं कि आप शारीरिक रूप से सक्षम हो क्योंकि प्यार तो सिर्फ भावनाओं से बयां किया जा सकता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बेहद प्यारा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दो भाईयों का प्यार बखूबी बयां हो रहा है।
वीडियो में दो नवजात बच्चे दिखाई दे रहे हैं। दोनों बेड पर लेटे हैं। एक कैमडन है और दूसरा जैक्सटन। अचानक जैक्सटन जोर जोर से रोने लगता है क्योंकि उसका पैसिफाइर कहीं खो गया है। फिर बड़ा भाई कैमडन जो इफोकोमेलिया और एमेलिया नामक सिंड्रोम से पीड़ित है और उसके हाथ पैर नहीं है वो अपने भाई को चुप कराने के लिए कुछ ऐसा करता है कि देखकर आपकी आंखे भी नम हो जाएंगी।
नन्हा कैमडन सरक कर अपने भाई के पास आता है और अपने चेहरे व बाहों की मदद से पास में पड़ा पैसिफाइर उठा कर अपने छोटे भाई के मुंह में लगाने की कोशिश करता है। वो तब तक कोशिश करता है जब तक उसका भाई चुप नहीं हो जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
कैमडन की मां केटी ने इंस्टाग्राम में ये वीडियो शेयर किया है तब से ही ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि कैमडन को फोकोमेलिया और एमेलिया नामक सिंड्रोम है। अमेरिका के टेक्सास के रहने वाले कैमडन के दोनों पैर नहीं है और उसकी बाहें कलाइयों से पहले ही खत्म हो जाती हैं।
अगली स्लाइड में देखें वीडियो
अगली स्लाइड में देखें वीडियो
विज्ञापन
ये वीडियो देख आपकी आंखे भी हो जाएंगी नम
A post shared by Katie Whiddon (@katiewhiddon) on