फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

70 हजार 'नर कंकालों' से बना है ये चर्च, इसके पीछे है बड़ी वजह

Wed, 23 Nov 2016 12:57 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Wed, 23 Nov 2016 12:57 PM IST
विज्ञापन
Bone Church made up of over 70 thousand skeletons
- फोटो : dailymail
चर्च तो आपने कई देखे होंगे, लेकिन कभी ऐसे चर्च के बारे में नहीं सुना होगा जहां हजारों इंसानी कंकाल नजर आते हों। ये चर्च पहले ऐसा नहीं था बल्कि एक घटना ने इस चर्च का रूप ही बदल दिया।
Bone Church made up of over 70 thousand skeletons
चेक गणराज्य में स्थित सेडलेक ऑस्युअरी चर्च में हजारों की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह है यहां नजर आने वाले नर कंकाल, ये कंकाल इतनी बड़ी संख्या में हैं कि चर्च का हर कोना सिर्फ कंकालों से घिरा हुआ है। लेकिन पहले ये चर्च नर कंकालों से भरा हुआ नजर नहीं आता  था, इसकी शुरुआत 13वी शताब्दी में हुई।
Bone Church made up of over 70 thousand skeletons
कहा जाता है कि 13वीं शताब्दी में एक संत हेनरी को पेलेस्टीना नाम की जगह भेजा गया था। वापस आने के दौरान हेनरी ने उस जगह जाकर मिट्टी उठा ली जहां पर कभी प्रभु यीशु को सूली पर चढ़ाया गया था। उस मिट्टी को उन्होंने वापस आने के बाद एक कब्रिस्तान में डाल दिया, तब से ही लोग बड़ी संख्या में यहां अपने परिजनों को दफनाने लगे। लेकिन फिर जो हुआ उसने इस चर्च का चेहरा ही बदल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bone Church made up of over 70 thousand skeletons
14वी और 15वी शताब्दी में इस जगह पर प्लेग और युद्ध का आतंक फैल गया। इस दौरान हजारों की संख्या में लोगों की मौत हुई और उन्हें सेडलेक में ही दफनाया जाने लगा। लेकिन जब यहां जगह नहीं बची तो संतो ने कब्र में से हड्डियों को निकाल कर ऑस्युअरी में रख दिया। ये वह जगह है जहां कब्र से कंकालों को निकाल कर एक साथ रख दिया जाता है।
विज्ञापन
Bone Church made up of over 70 thousand skeletons
1870 में Frantisek Rind ने करीब 70,000 लोगो की हड्डियो को कलात्मक रूप से चर्च में सजाया। बाद में लोग इसे चर्च ऑफ बोन्स नाम से जानने लगे। इस चर्च को देखने हर साल 2 लाख से ज्यादा लोग पहुंचते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed