बाप डूबा कर्ज में, मां परेशान, फिर भी नहीं भर पा रहा इस बच्चे का पेट..
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाइटिंग करने के बाद उस लड़के का वजन लगभग 191 किलो है। अभी भी उसे खाने की लत है वह करीब 5 मील चावल हर रोज खाता है। उसके पिता का कहना है कि वो लगभग 3 आदमी का खाना अकेले खा जाता है। मांस मछलियां और नूडल्स खाने के बाद भी वह भूखा महसूस करता है।
हालांकि इतना खाने से उसकी मौत भी हो सकती है लेकिन जब उसे भूख लगती है तो वो किसी की नहीं सुनता है। अपने मोटापे के कारण वो स्कूल भी नहीं जा पाता है। 17 अप्रैल तक उसने अपना वजन 16 किलो घटाया लेकिन यह उसके लिए काफी नहीं है। उसे नहाने से लेकर सोने तक हर काम में दिक्कत होती है।
अपना एक भी काम खुद से नहीं कर पाता है, खड़ा होने के लिए उसे दूसरे का सहारा लेना पड़ता है। मां बाप के लिए उनका ही बेटा काल बन गया है। उतना आमदनी भी नहीं है कि उस बच्चे का पेट भरा जा सके। भूख मिटाने के लिए उसके पिता कर्ज में डूबे हुए हैं।
अास पास के लोग भी उसके खाने से परेशान हैं जल्दी ही उसकी सर्जरी कराई जाएगी।