आपने कई प्रकार की डिजाइन वाले टैटू देखे होंगे। लेकिन आज आपको बोलने वाला टैटू के बारे में बताने जा रहे है। इन दिनों
मार्केट में ऐसा ही टैटू काफी सुर्खियों में छाया हुआ है जिसकी आवाज सुनकर हर कोई दंग है। सोशल मीडिया में यह
टैटू खूब धूम मचा रहा है जो बोल-बोलकर सबको हैरान कर रहा है।
अमेरिका में रहने वाले
नेट सिगॉर्डकर ने अपनी पत्नी को सरप्राइज देने का काफी अनोखा तरीका ढूंढ निकाला है। नेट ने एक ऐसे टैटू की खोज की है जो देखने में आकर्षक तो होगा, साथ ही आवाज भी निकाल सकेगा। इसे
साउंट वेव टैटू कहा जाता है।
इस साउंड वेव टैटू में आप एक एप के जरिए टैटू की आवाज सुन सकते हैं।
यह टैटू भी काफी अलग होता है।
इस तरह के
टैटू बनवाने के लिए साउंडट्रैक को बड़ी ही बारीकी से टैटू में उकेरा जाता है। इसके बाद जैसे ही आप स्किन मोशन एप को
टैटू के ऊपर स्कैन करते हैं, तो उससे आवाज निकलने लगती है। यह आवाज कोई मैसेज, गाना या फिर कोट भी हो सकता है। अगली स्लाइड में सुने टैटू की आवाज...
अब इस साउंड वेव टैटू का प्रचलन भारत में आ जाए तो हर कई इसे अपनाएगा...