फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: कहानी रूस की एक वहशी महिला की, जिसने पति की मौत के बाद बर्बरता से कर दिया कई लोगों का कत्ल

Tue, 20 Jul 2021 06:31 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Tue, 20 Jul 2021 06:31 AM IST
विज्ञापन
woman serial killer darya nikolayevna saltykova in russia who tortured and killed over 100 female servants
दरया निकोलायेवना साल्तिकोवा - फोटो : सोशल मीडिया

इतिहास में ऐसी कई महिलाएं हैं, जो किसी न किसी वजह से दुनियाभर में मशहूर हैं। वैसे आमतौर पर लोगों को अच्छे कामों के वजह से लोकप्रियता मिलती है, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपने वहशीपना की वजह से जानी जाती थी। कम उम्र में ही वो विधवा हो गई थी, लेकिन उसके बाद जो उसका 'चेहरा' सामना आया, उसे शायद ही लोग भुला पाएं।


 

दरअसल, हम जिस महिला के बारे में बात कर रहे हैं, उसका नाम था निकोलायेवना साल्तिकोवा। 1730 में जन्मी साल्तिकोवा रूस के एक अमीर परिवार की बहू थी। उसकी शादी को अभी कुछ ही साल हुए थे कि किसी कारणवश उसके पति की वर्ष 1755 में मौत हो गई। उस समय साल्तिकोवा की उम्र महज 25 साल थी। पति की मौत के बाद उसे विरासत के रूप में एक बड़ी संपत्ति और 600 से ज्यादा सेवक मिले, जिसके साथ वह ऐशो-आराम की जिंदगी गुजारने लगी।

woman serial killer darya nikolayevna saltykova in russia who tortured and killed over 100 female servants
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels

कहते हैं कि बेशुमार संपत्ति के साथ निकोलायेवना साल्तिकोवा उस समय मॉस्को की सबसे अमीर विधवा बन गई थी। पति की मौत से पहले वह काफी धार्मिक और दयालु किस्म की महिला मानी जाती थी, लेकिन उसके बाद उसके अंदर एक ऐसा बदलाव आया, जिसने बर्बरता की सारी हदें पार कर दी और इस बदलाव के पीछे की वजह प्रेम-प्रसंग माना जाता है।

woman serial killer darya nikolayevna saltykova in russia who tortured and killed over 100 female servants
दरया निकोलायेवना साल्तिकोवा - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, पति की मौत के बाद साल्तिकोवा काफी अकेला महसूस करने लगी थी। इसी बीच एक शख्स से उसकी जान-पहचान हुई और बाद में दोनों के बीच प्रेम हो गया, लेकिन एक दिन साल्तिकोवा को पता चला कि उसके प्रेमी के किसी और महिला से भी संबंध हैं, जिससे वह चुपके-चुपके शादी भी कर चुका है। इस खबर से साल्तिकोवा को गहरा धक्का लगा और उसने गुस्से में अपने प्रेमी को इतना मारा कि वह अधमरा हो गया। हालांकि, किसी तरह उसकी जान बच गई। यह साल्तिकोवा की बर्बरता की शुरुआत थी। इसके बाद वह अपना गुस्सा अपनी महिला सेविकाओं पर निकालने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
woman serial killer darya nikolayevna saltykova in russia who tortured and killed over 100 female servants
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

साल्तिकोवा की बर्बरता इतनी बढ़ गई कि वह बच्चियों और गर्भवती महिलाओं के साथ भी दरिंदगी दिखाने लगी। वह पीट-पीटकर उनकी हड्डियां तोड़ देती या उनके शरीर पर खौलता हुआ पानी डाल देती। इससे भी मन नहीं भरता तो वह पीट-पीटकर उनकी हत्या ही कर देती। कहते हैं कि ऐसा करके उसने 100 से ज्यादा हत्याएं की।

विज्ञापन
woman serial killer darya nikolayevna saltykova in russia who tortured and killed over 100 female servants
दरया निकोलायेवना साल्तिकोवा - फोटो : सोशल मीडिया

अब चूंकि साल्तिकोवा एक अमीर महिला थी, इसलिए उसकी पहुंच शादी दरबार के ताकतवर सदस्यों तक भी थी। लिहाजा जब भी कोई उसकी बर्बरता की शिकायत महल में करता तो उसकी बातों को अनसुना कर दिया जाता। लेकिन जब काफी संख्या में पीड़ितों के परिवार वालों ने हंगामा मचाया तो बात रूस की रानी कैथरीन द्वितीय तक पहुंची। इसके बाद उन्होंने जांच के आदेश दिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed