फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

समुद्र किनारे मिला आतंकी ओसामा बिन लादेन का 'चेहरा', देखकर सब हुए हैरान

Fri, 11 Oct 2019 12:56 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 11 Oct 2019 12:56 PM IST
विज्ञापन
Woman Finds Shell who Looks Exactly Like Terrorist Osama Bin Laden
समुद्र किनारे मिला लादेन के चेहरे वाला सीप - फोटो : New York Post

कभी-कभी अचानक ही लोगों के हाथ कुछ ऐसा लग जाता है, जिसे देखकर वो चौंक जाते हैं और सोचते हैं कि ऐसा कैसे हो सकता है। कुछ ऐसा ही इंग्लैंड में रहने वाली एक महिला के साथ हुआ। वह अपने पति के साथ समुद्र किनारे घूम रही थी, तभी उसे एक ऐसा अजीबोगरीब सीप मिला, जिसमें आतंकी ओसामा बिन लादेन का चेहरा नजर आ रहा था। 



Woman Finds Shell who Looks Exactly Like Terrorist Osama Bin Laden
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दरअसल, पश्चिमी लंदन के ब्रेंटफोर्ड इलाके में रहने वाले दंपति मार्टिन (62) और डेब्रा ओलिवर (60) अपनी शादी की 42वीं सालगिरह के मौके पर घूमने के लिए पूर्वी ससेक्स के विनचेल्सिया के समुद्र तट पर गए थे। इसी दौरान उन्हें एक सीप मिली। 

Woman Finds Shell who Looks Exactly Like Terrorist Osama Bin Laden
ओसामा बिन लादेन - फोटो : Social media

डेब्रा ने बताया कि वह सीप थोड़ी अजीब सी नजर आ रही थी। जब उन्होंने उसे उठाकर देखा तो वो हैरान रह गईं, क्योंकि वह सीप बिल्कुल ओसामा बिन लादेन के चेहरे की तरह दिख रहा था। सबसे हैरानी की बात तो ये है कि लादेन के शव को समुद्र में ही फेंक दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Woman Finds Shell who Looks Exactly Like Terrorist Osama Bin Laden
समुद्री सीप - फोटो : Pixabay

डेब्रा के मुताबिक, उन्हें सीप इकट्ठा करना अच्छा लगता है। यह उनका शौक है। उन्होंने बताया कि ऐसा हमेशा नहीं होता जब आपको कोई सीप मिले, जो किसी न किसी की तरह दिखता हो। ऐसे में ओसामा बिन लादेन का मिलना अद्भुत था। उन्होंने बताया कि वो जिस समुद्र तट पर घूमने के लिए गई थीं, वहां लाखों की संख्या में सीप और चमकीले पत्थर पड़े हुए थे। 

विज्ञापन
Woman Finds Shell who Looks Exactly Like Terrorist Osama Bin Laden
9/11 हमला और आतंकी ओसामा बिन लादेन - फोटो : Flickr/Social media

बता दें कि ओसामा बिन लादेन आतंकी संगठन अल-कायदा का प्रमुख था। अमेरिका में साल 2001 में हुए 9/11 हमले का मास्टरमाइंड भी वहीं थी। साल 2011 में अमेरिका के नेवी सील कमांडो ने उसे पाकिस्तान के एबटाबाद में मार गिराया था। इसके बाद उसके शव को करीब 136 किलो की जंजीर से बांधकर समुद्र में फेंक दिया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed