फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिला की तस्वीरों ने खोल दी ऐसी सच्चाई, हो गई पांच महीने जेल की सजा

Mon, 08 Apr 2019 08:28 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 08 Apr 2019 08:28 PM IST
विज्ञापन
Woman dancing photos exposed her truth she has been jailed for five months
लेसली एल्डर - फोटो : Sky News

लंदन में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक महिला को अदालत की अवमानना का दोषी पाते हुए कोर्ट ने उसे पांच महीने जेल की सजा सुनाई है। जब आप पूरे मामले को जानेंगे तो आश्चर्य से भर जाएंगे। 

Woman dancing photos exposed her truth she has been jailed for five months
लेसली एल्डर - फोटो : Champion News Service Ltd

दरअसल, 50 वर्षीय लेस्ली एल्डर ने दावा किया था कि उसने साल 2010 में इंग्लैंड के नूनीटेन स्थित एक अस्पताल में ऑपरेशन कराया था, लेकिन अस्पताल ने उसका गलत इलाज किया, जिससे वह चलने-फिरने, काम करने और कहीं भी यात्रा करने में असमर्थ है। साथ ही उसने अदालत को यह भी बताया था कि अस्पताल की गलती के कारण वो अपनी बेटी की हेन पार्टी में भी नहीं जा पाई थी।  

Woman dancing photos exposed her truth she has been jailed for five months
लेसली एल्डर - फोटो : dailymail

इसके बाद महिला को मुआवजे के तौर पर अस्पताल ट्रस्ट द्वारा लगभग एक करोड़ नौ लाख रुपये दिए गए थे, जबकि उसने लगभग 22 करोड़ रुपये की मांग की थी। हालांकि अब उसकी सच्चाई सबके सामने आ गई है। दरअसल, महिला का अपनी बेटी और अन्य महिलाओं के साथ एक स्पेनिश नाइट क्लब में डांस करते हुए तस्वीरें सामने आई हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Woman dancing photos exposed her truth she has been jailed for five months
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File photo

अस्पताल ट्रस्ट ने बाद में महिला के खिलाफ ही केस कर दिया। इस मामले की सुनवाई करने वाले न्यायाधीश ने कहा कि महिला ने दावा किया था कि वह इबीसा में हुए हेन पार्टी में नहीं जा पाई थी, जबकि वास्तव में उसने पार्टी भाग लिया था। उन्होंने कहा कि अदालत को गुमराह करने का यह एक सटीक प्रयास था।  

विज्ञापन
Woman dancing photos exposed her truth she has been jailed for five months
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File photo

महिला की सच्चाई सामने आने के बाद अदालत ने उसे अवमानना का दोषी पाया और उसे पांच महीने जेल की सजा सुनाई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed