{"_id":"60a0e74f8ebc3e920c5a5502","slug":"why-are-coins-round-in-shape-know-causes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ज्ञान की बात: आखिर सिक्कों का आकार गोल क्यों होता है? जानिए वजह","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
ज्ञान की बात: आखिर सिक्कों का आकार गोल क्यों होता है? जानिए वजह
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Sun, 16 May 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनियाभर के देशों में कई तरह के सिक्के चलन में हैं। वजन और वैल्यू के आधार पर इन सिक्कों के बीच का अंतर पता चलता है। हालांकि, सबसे खास बात ये है कि दशकों पहले केवल चौकोर और बीच में से छेद वाले सिक्के चलन में थे, लेकिन अब सभी सिक्कों का आकार गोल हो गया है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से सिक्कों का इतिहास बताएंगे।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
प्राचीन समय में भारतीय सिक्कों को कर्शपना, पना या पुराण कहा जाता था। छठी शताब्दी में इन सिक्कों को भारत के महाजनपद में बनाया जाता था। इसमें गांधार, कुटाला, कुरु, पांचाल, शाक्या, सुरसेना और सुराष्ट्र शामिल हैं। इन सिक्कों पर अलग-अलग चिह्न बने थे और इनका आकार भी अलग-अलग था। सुराष्ट्र में बने सिक्कों पर बैल का चिन्ह, दक्षिण पांचाल में बने सिक्कों पर स्वास्तिक और वहीं मगध के सिक्कों पर कई चिह्न बने होते थे।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
आपको बता दें कि हमारे देश भारत में साल 1950 में एक रुपये का पहला गोल सिक्का जारी किया गया था। इसके बाद साल 2010 में कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान 2 और 5 रुपये के सिक्के जारी हुए थे। इन सिक्कों में एक तरफ कॉमनवेल्थ गेम्स का लोगो और दूसरी तरफ अशोक स्तंभ बना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
कहा जाता है कि सिक्कों को आसानी से इकट्ठा करना और उनकी गिनती करने के लिए गोल आकार में बनाया जाता है। हालांकि, इस बात का कोई ठोस प्रमाण नहीं मिलता है कि सिक्कों को गोल आकार में ही क्यों बनाया जाता है। गोल के अलावा दूसरे आकार के सिक्कों को तोड़ना या उनके कॉर्नर को काट देना आसान होता है, लेकिन गोल आकार के सिक्कों के साथ ऐसा कर पाना मुमकिन नहीं है। गोल आकार वाले सिक्कों के साथ छेड़छाड़ कर उसकी वैल्यू नहीं घटाई जा सकती है।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
सिक्कों को गोल आकार में बनाने के पीछे कई तरह के तर्क दिए जाते हैं। एयरपोर्ट, ऑफिस में सामान खरीदने से लेकर रेलवे स्टेशन पर वजन चेक करने तक के लिए वेंडिंग मशीन में सिक्के डाले जाते हैं। वेंडिंग मशीनों में गोल सिक्के डालना आसान होता है। शायद इस वजह से भी सिक्कों को गोल आकार में बनाया जाता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।