फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिर किस चीज के सेवन से बेहतर होगी सेक्स लाइफ?

Mon, 29 Jun 2020 10:38 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Mon, 29 Jun 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
which food is good for better sex life
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अगर इस बात के सबूत मिल जाएं कि कोई खाना आपकी कामेच्छा, मर्दाना ताकत या यौन सुख को बढ़ा सकता है तो शायद इसे हाथों-हाथ खरीद लिया जाएगा। एक संतुलित आहार, सक्रिय जीवनशैली और अच्छा मानसिक स्वास्थ्य आपकी सेक्स लाइफ को बढ़ा सकता है। लेकिन क्या कोई खास खाने की चीजें हैं जिससे वास्तव में प्राकृतिक सेक्स लाइफ को बढ़ाया जा सकता है? आइए इस थ्योरी के पीछे के इतिहास और विज्ञान को देखें कि क्या कोई खाद्य पदार्थ वास्तव में आपकी सेक्स लाइफ को बेहतर बना सकता है।

which food is good for better sex life
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

क्या सीप खाने से फर्क पड़ता है?
कैसेनोवा को इतिहास में सबसे प्रसिद्ध प्रेमी माना जाता है। कहा जाता है कि वह नाश्ते में 50 सीपी खाता था। हालांकि, इसका कोई साक्ष्य नहीं है कि सीपी खाने से कामशक्ति बढ़ती है या नहीं। तो आखिर यह अफवाह कहां से आई? ऐसा माना जाता है कि जब प्यार की ग्रीक देवी, एफ्रोडाइट, 'पैदा' हुईं तो वह समुद्र से उठी और इसलिए समुद्री भोजन को सेक्स लाइफ बढ़ाने वाले भोजने के तौर पर माना जाने लगा।

सीप जस्ता से भरे होते हैं, जो टेस्टोस्टेरोन उत्पादन के लिए एक आवश्यक पोषक तत्व हैं। एक रिसर्च में सुझाव दिया गया है कि जस्ता पुरुष बांझपन का इलाज करने और शुक्राणु की गुणवत्ता बढ़ाने में सक्षम हो सकते हैं। जस्ता के अन्य अच्छे स्रोतों में शेलफिश, लाल मांस, कद्दू, तिल, काजू-बादाम, दूध, मटर, पनीर और राजमा जैसे खाद्य पदार्थ शामिल हैं।

which food is good for better sex life
डार्क चॉकलेट - फोटो : फाइल फोटो

क्या डार्क चॉकलेट आपको बेहतर प्रेमी बना सकती है?
शोधकर्ताओं का कहना है कि डार्क चॉकलेट खाने से इंसान में प्यार करने की एक भावना पैदा हो सकती है क्योंकि इसमें फिनाइल इथेलामाइन (पीईए) रसायन होता है जिसे 'लव केमिकल' भी कहा जाता है। पीईए शरीर में रिलेशनशिप शुरू होने के कुछ महीनों बाद पैदा होता है, जो डोपामाइन जैसे अच्छे हार्मोन को बनाता है और मानव मस्तिष्क में आनंद और खुशी को नियंत्रित करने वाले केंद्र को उत्तेजित करता है। चॉकलेट में बहुत कम मात्रा में पीईए मौजूद होता है और क्या चॉकलेट खाने के बाद भी यह सक्रिय रहता है, इस बात पर भी संदेह है। ये भी कहा जाता है कि कोको रक्त प्रवाह को बढ़ाता है और खुश रखने वाले हार्मोन सेरोटोनिन के स्तर को बढ़ाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
which food is good for better sex life
चॉकलेट - फोटो : फाइल फोटो

चॉकलेट और सेक्स के बीच संबंध की शुरुआत कब हुई?
16वीं शताब्दी के एक स्पेनिश खोजकर्ता एर्नान कोर्तेस थे जिन्हें चॉकलेट की खोज करने वाला पहला यूरोपीय भी कहा जाता है। उन्होंने माया और एजटेक साम्राज्य में काफ़ी समय बिताया था।उन्होंने स्पेन के राजा कार्लोस प्रथम को लिखा था कि वह माया पीने वाली कोकोआ चॉकलेट के बारे में जान रहे हैं, जो 'प्रतिरोधक क्षमता का निर्माण करती है और थकान से लड़ती है।' लेकिन स्पैनिश लोगों ने चॉकलेट के लिए चिकित्सीय लाभों को सही ठहराया होगा जो माया साम्राज्य ने नहीं किया था। लेकिन इसके सबूत नहीं हैं कि यह सेक्स की इच्छा बढ़ाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता था। ट्रिप्टोफैन तनाव, एंग्जाइटी से लड़ने में मदद करता है और इसके अन्य स्रोतों में सैल्मन मछली, अंडे, पालक, बादाम और सोया के उत्पाद शामिल हैं।

विज्ञापन
which food is good for better sex life
मिर्च - फोटो : फाइल फोटो

मिर्च सेक्स लाइफ को बढ़ा सकती है?
अध्ययन से पता चलता है कि मिर्च में कैपसाइसिन होता है, जो शरीर एंडोर्फिन की मात्रा को बढ़ाता है और यह खुश रखने वाला एक और हार्मोन है। यह आपके मेटोबॉलिज्म, शरीर के तापमान और हृदय गति को बढ़ाता है, जिसका अनुभव हम सेक्स करते समय करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed