फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   you could die on Smallest mistake in preparing this dish

इस मछली को पकाने के लिए चाहिए कड़ी ट्रेनिंग और लाइसेंस, नहीं तो खाने वाले की मौत तय

Sun, 19 Nov 2017 11:05 AM IST
amarujala.com, Presented by: राजेश सैनी
amarujala.com, Presented by: राजेश सैनी Updated Sun, 19 Nov 2017 11:05 AM IST
विज्ञापन
you could die on Smallest mistake in preparing this dish
fugu fish
अगर आप अलग-अलग व्यंजन खाने के शौकिन है तब तो आपको जरूर इस बात की जानकारी होनी चाहिए। क्योंकि ये जानकारी अगर आपके पास नहीं है तो आपके लिए बड़ा खतरा साबित हो सकती है। हैरान रह गए न ये सुनकर...
विज्ञापन


दरअसल, आज हम आपको एक ऐसी डिश के बारे में बताएंगे जिसे बनाने के लिए शेफ को साल भर की जबरदस्त ट्रेनिंग से गुजरना पड़ता है। इसमें फेल रहने वाले शेफ को यह डिश बनाने का लाइसेंस नहीं मिल पाता। अब आप सोच रहे होंगे कि महज़ एक डिश बनाने की ख़ातिर लाइसेंस की क्या जरूरत है..? 
विज्ञापन

you could die on Smallest mistake in preparing this dish
demo
दरअसल, ये डिश है ही इतनी खतरनाक कि बनाने वाले की जरा सी चूक इसे खाने वाले को मौत की नींद सुला सकती है। इस डिश का नाम है 'फुगु’ , जो जापान की पसंदीदा डिश में से एक है।

'फुगु' या 'पफर फिश' इसके बारे में तो आपने सुना ही होगा..? ये मछली अपने बचाव के लिए अपने कंठ को एक गुब्बारे की भाँति फुला सकती है। इसी मछली के मांस से जापान का सबसे लजीज व्यंजन तैयार किया जाता है। इस चलते जापान में फुगु फिश का अच्छा खासा करोबार भी  फैला है।

एक जापानी शेफ 'Tsuji Hiroshi' बताते हैं कि फुगु फिश पकाना कितना रिस्की है। अगर इसे पकाने में शैफ ने जरा सी भी गड़बड़ की तो सामने वाले की मौत निश्चित है। वे कहते हैं कि अगर फुगु का ज़हर इसे खाने वाले की बॉडी में चला जाए तो सबसे पहले ज़ुबान पर असर होता है। ये सबसे हैरान करने वाली बात है कि जब फुगु का ज़हर ज़ुबान पर लगता है तो खाने वाले को बेहद मज़ा आता है। इसके बाद अचानक उसका शरीर काम करना बंद कर देता है और फिर वह इंसान ज़मीन पर गिर जाता है और फिर बस कुछ ही पल में मौत...

बता दें फुगु फिश का लीवर जहरीला होता है इसके बारे में वहीं शेफ जानते हैं जो इसकी जानकारी रखते हैं।

you could die on Smallest mistake in preparing this dish
fugu
फुगु फिश के लीवर में जमा टॉक्सिक निकाल पाना कोई हंसी खेल का काम नहीं है। केवल ट्रेंड शेफ ही ये काम कर पाते हैं। इसके लिए शेफ कोर्स कंप्लीट करने के बाद अलग से 4 साल की ट्रेनिंग और लाइसेंस की जरूरत पड़ती है। 

शेफ इस मछली से जहर निकालने के लिए 40 से 50 बार पहले इसके मांस को धोते हैं। बाद में उसे तब तक उबालते  हैं जब तक कि उसके भीतर का सारा जहर खत्म न हो जाए। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकी फुगु के मांस से सारे खून को साफ किया जा सके।

मांस में बचा खून का एक क़तरा भी जानलेवा साबित हो सकता है। एक रिपोर्ट के आँकड़े बताते हैं कि 2006 से 2015 के बीच में जापान में फुगु फिश के जहर से तक़रीबन 10 लोगों की मौत हो चुकी है। 
 
विज्ञापन

देखें अल-जजीरा की वीडियो रिपोर्ट



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed