फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Year Ender 2018: दुनिया के अजीबोगरीब गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की लिस्ट, जानकर हो जाएंगे हैरान

Tue, 25 Dec 2018 04:27 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव शुक्ला Updated Tue, 25 Dec 2018 04:27 PM IST
विज्ञापन
world strangest guinness world record holders of 2018 year 
- फोटो : Social Media

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम शामिल कराने के लिए लोग क्या-क्या कुछ नहीं करते। लोग रिकॉर्ड बनाने के लिए बरसों प्रैक्टिस करते हैं, कई तरह के त्याग करते हैं और फिर जब वे रिकॉर्ड बना लेते हैं, तो रातोंरात दुनियाभर में फेमस हो जाते हैं। आज हम आपको गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के 2018 एडिशन में शुमार कुछ अजीबोगरीब रिकार्ड्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

इनके पास है सबसे लंबी टांगों का रिकॉर्ड

world strangest guinness world record holders of 2018 year 
- फोटो : Social Media

महिलाओं की श्रेणी में सबसे लम्बी टांगों का रिकॉर्ड रूस की एकातेरिना लिसिना के नाम है। उनकी बाईं टांग 132.8 सेंटीमीटर और दाहिनी टांग 132.2 सेंटीमीटर लम्बी है। बता दें कि, उसके घर में प्रत्येक सदस्य की लम्बाई छह फीट से ज्यादा है।

12.40 सेंटीमीटर लंबी हैं इनकी पलकें 

world strangest guinness world record holders of 2018 year 
- फोटो : Social Media

चीन की महिला यू जियांक्सिया के नाम सबसे लंबी पलकों का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है। बता दें, 2016 में यू जियांक्सिया की ऊपरी बांई पलक की लंबाई 12.40 सेंटीमीटर नापी गई थी। वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होने के बाद पिछले 14 महीनों में उनकी पलक की लंबाई और बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

10.9 इंच लंबे हैं आयना विलियम्स के नाखून 

world strangest guinness world record holders of 2018 year 
- फोटो : YouTube

अमेरिका की रहने वाली आयना विलियम्स ने दुनिया में सबसे लंबे नाखूनों का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करा रखा है। विलियम्स ने अपने नाम सबसे लंबे नाखूनों जो कि 10.9 इंच का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज किया है।

विज्ञापन

सबसे जल्दी बैलून फुलाने का रिकॉर्ड

world strangest guinness world record holders of 2018 year 
- फोटो : Social Media

जब कभी आपको कोई गुब्बारे फुलाने के लिए कहे तो आप एक-दो गुब्बारे फुलाकर थक जाते हैं। अमेरिका के कोलाराडो में हंटर इवन नाम के शख्स ने अपने मुंह से 910 गुब्बारे फुलाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed