फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी के लिए लड़की ने बनाया पोपट तो मुहब्बत हुई चौपट, कहानी जान उड़ जाएंगे होश

Tue, 25 Dec 2018 02:23 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव शुक्ला Updated Tue, 25 Dec 2018 02:23 PM IST
विज्ञापन
girlfriend cheated a girl after surgery of being man
- फोटो : pixabay.com

लोग अपना प्यार पाने के लिए क्या कुछ नहीं करते हैं। सलीम-अनारकली, हीर-रांझा, लैला-मजनूं, सोहनी-महिवाल, ढोला-मारू, सिरी-फरहाद जैसे न जाने कितने प्रेम चरित्रों की गाथाएं अमर हैं। लेकिन आज हम जिस प्रेमकथा के बारे में आपको बताने जा रहे उसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। 

girlfriend cheated a girl after surgery of being man
- फोटो : pixabay.com

दरअसल, केरल के कोझिकोड में एक अजीबोगरीब प्रेम का मामला सामने आया है। यहां अपनी सहकर्मी महिला से शादी करने के लिए एक महिला ने सेक्स चेंज कराने का फैसला किया लेकिन उसके बाद भी उसे उसका प्यार नहीं मिल सका। 

girlfriend cheated a girl after surgery of being man
दीपू आर दर्शन (पहले अर्चना राज) - फोटो : Social Media

केरल में पेरुवन्नमुझी के रहने वाले 22 साल के दीपू आर दर्शन (पहले अर्चना राज) अपनी एक कलीग से शादी करना चाहते थे जिसके लिए उन्होंने अपना लिंग परिवर्तन भी करा लिया यानी वह महिला से पुरुष बन गई, लेकिन सर्जरी के बाद उनकी प्रेमिका सहकर्मी  ने ही उनसे शादी करने से मना कर दिया। बताया जा रहा है कि उनकी प्रेमिका की वडकरा में किसी दूसरे शख्स के साथ शादी भी तय हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
girlfriend cheated a girl after surgery of being man
- फोटो : Social Media

अपना प्यार न पाने को लेकर दुखी दीपू उर्फ अर्चना राज का कहना है कि उन्होंने 'सेक्स रि-असाइनमेंट सर्जरी' के जरिए 2 लाख रुपए खर्च करके अपना लिंग परिवर्तन करा लिया लेकिन अब मैं हर किसी के लिए मजाक बना हुआ हूं। दीपू का कहना है कि वह अपनी साथी सहकर्मी प्रेमिका से संपर्क भी नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि हालांकि हम दोनों ने मिलकर ही यह निर्णय लिया था कि शादी करने और साथ रहने के लिए मैं सेक्स चेंज करा लूं, लेकिन जब मैं सर्जरी करा रहा था तब उसने मेरे साथ आने से इनकार कर दिया और अब उसकी किसी दूसरे लड़के के साथ शादी तय हो गई है।

विज्ञापन
girlfriend cheated a girl after surgery of being man

आपको बता दें कि दीपू ने अपनी प्रेमिका सहकर्मी के मंगेतर से भी संपर्क किया लेकिन जब लड़की ने उसके साथ किसी भी तरह के संबंध होने की बात से इनकार कर दिया तब मंगेतर ने उसे वापस जाने के लिए धमकी दी। दीपू का कहना है कि उसने पुलिस की भी मदद लेनी चाही लेकिन उसकी  अपने रुख पर कायम रही और पुलिस को बताया कि वह दिमागी रूप से अस्थिर थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed